प्रदेश रूचि

ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चाराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर विशेष:- एक वर्ष, अनेक उपलब्धियां..कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के नेतृत्व में बदला बालोद का प्रशासनिक परिदृश्यछत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड का आदेश: दल्ली राजहरा जामा मस्जिद मुतवल्ली चुनाव के लिए तीन सदस्य नियुक्त

कलेक्टर के सवालों पर नन्हों का कमाल: पहली कक्षा के बच्चों ने सुनाया 17 का पहाड़ा, टॉफी देकर बढ़ाया गया हौसला

बालोद, गुरूर विकासखंड के प्राथमिक शाला टेंगना बरपारा में कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने अचानक निरीक्षण कर स्कूल की व्यवस्थाओं और पढ़ाई के स्तर का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बच्चों से सीधे बातचीत कर उनके अध्ययन-अध्यापन और दैनिक गतिविधियों के बारे में जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर कक्षा चौथी और पांचवीं में पहुंचीं और बच्चों से पढ़ाए गए विषयों पर सवाल किए। शिक्षकों ने बताया कि वार्षिक परीक्षाएं समाप्त हो चुकी हैं, इसलिए बच्चों को सामान्य ज्ञान, खेलकूद और अन्य रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ा जा रहा है।


कक्षा पहली, दूसरी और तीसरी में भी कलेक्टर ने बच्चों से पढ़ाई-लिखाई की जानकारी ली। इसी दौरान उन्होंने बच्चों से पहाड़ा सुनाने को कहा, जहां कक्षा पहली की छात्रा प्रियंका ने 17 का और छात्र शिवम ने 13 का पहाड़ा बेहतरीन तरीके से सुनाकर सभी को प्रभावित कर दिया। बच्चों की प्रतिभा देख कलेक्टर ने उनकी सराहना की और टॉफी देकर उत्साह बढ़ाया
बच्चों से उनके भविष्य के लक्ष्य पूछने पर किसी ने डॉक्टर, तो किसी ने इंजीनियर और शिक्षक बनने की इच्छा जताई। इस पर कलेक्टर ने खुशी जाहिर करते हुए बच्चों को कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण के साथ पढ़ाई करने की सलाह दी, ताकि वे अपने माता-पिता और स्कूल का नाम रोशन कर सकें।

निरीक्षण के दौरान बच्चों को जल संरक्षण का महत्व भी समझाया गया। कलेक्टर ने पानी की एक-एक बूंद का सही उपयोग करने और बचा हुआ पानी पेड़-पौधों में डालने की सीख दी।
इस दौरान संयुक्त कलेक्टर मधुहर्ष सहित अन्य अधिकारी और शिक्षक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!