प्रदेश रूचि

निजी स्कूलों की मनमानी पर सख्त सरकार, अभिभावकों को राहत का भरोसा

रायपुर। प्रदेश में निजी स्कूलों की मनमानी पर सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने साफ कहा है कि किसी भी हाल में ऐसी प्रवृत्तियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अभिभावकों को अनावश्यक दबाव या आर्थिक बोझ से राहत दिलाना सरकार की प्राथमिकता है।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि यदि किसी स्कूल के खिलाफ शिकायत मिलती है और नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होती है, तो संबंधित संस्थान पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अभिभावकों को आश्वस्त करते हुए कहा कि सरकार पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता व संतुलन बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।
सरकार के इस रुख से अभिभावकों को राहत मिलने की उम्मीद है, वहीं निजी स्कूलों को भी नियमों के दायरे में रहकर काम करने का स्पष्ट संदेश दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!