*मेडकी मे राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर दिखा खासा उत्साह…दिन में निकली भव्य कलश यात्रा तो रात को हुआ विशाल भंडारे का आयोजन…*
बालोद। अयोध्या में 22 जनवरी को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर के ग्राम मेढ़की के लोगों में काफी उत्साह का माहौल देखा गया। श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए सुबह से ही लोग अपने-अपने घरों के आंगन में रंगोलिया बनाते हुए नजर आए।…













