प्रदेश रूचि

बाइक में छिपाकर गांजे को खपाने कर रहे थे ग्राहक की तलास… ईधर बालोद पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों को धर दबोचा

बालोद।बालोद थाना प्रभारी रविशंकर पांडे के नेतृत्व में बालोद पुलिस की टीम ने गांजे का अवैध परिवहन व विक्रय करते तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से कुल 01 किलो 300 ग्राम गांजा जब्त किया गया है। पुलिस ने बताया कि उन्हें गांजा तस्करी की सूचना मुखबीर से मिली। इसके बाद टीम ने घेराबंदी कर आरोपी चेविल कुमार माझी, सन्नी कांत सोनी पिता मनोज सोनी और टिकेश कुमार भरतद्वाज को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से एक मोटरसाइकिल में 01 किलो 300 ग्राम गांजा जब्त किया गया। थाना प्रभारी रविशंकर पांडेय ने बताया कि सोमवार को थाना बालोद में सहायक उप निरीक्षक धरम भुआर्य को मुखबीर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम तरोद के पास 03 व्यक्ति अपने मोटर सायकल की डिक्की में गांजा जैसे वस्तु को छुपा कर रखे है और बेचने के लिए ग्राहक तलाश कर रहे है। सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराने बाद गांजा तस्करों के भाग जाने की आशंका पर बालोद पुलिस के द्वारा तुरंत कार्यवाही करते हुए मौके पर जाकर घेराबंदी कर उक्त गांजा तस्करों को धर दबोचा गया, जिनका नाम चेविल कुमार माझी पिता बसंत कुमार माझी उम्र 23 साल निवासी राजनांदगांव , सन्नी कांत सोनी पिता मनोज सोनी उम्र 22 साल निवासी राजनांदगांव ओर टिकेश कुमार भरतद्वाज पिता कोमल राम भरतद्वाज उम्र 26 साल निवासी संबलपुर डौण्डीलोहरा जिला बालोद। आरोपियों के पास से मोटर सायकल के डिक्की से पारदर्शी झिल्ली में कुल 1.300 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद कर जप्त किया गया। मामले में धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट की कार्यवाही कर आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।उक्त अवैध मादक पदार्थ गांजा की रेड कार्यवाही में थाना बालोद के सहायक उपनिरीक्षक धरम भुआर्य आरक्षक  लवन राजपूत,  भागीरथी उईके,  विवेक आनंद,  नागेश साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!