Skip to main content

प्रदेश रूचि

दिसंबर में रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी! बंगाल, गुजरात और महाराष्ट्र रूट की कई ट्रेनें रद्द, बिलासपुर-दुर्ग समेत हावड़ा, मुंबई, सूरत और अहमदाबाद जाने वाले यात्री रहें सतर्कदिवाली से पहले मिठाई-पनीर फैक्ट्रियों में छापा, कहीं एक्सपायरी दूध तो कहीं गंदगी के बीच तैयार हो रही थीं मिठाइयांबालोद में विज्ञान केंद्र से लेकर 223 करोड़ की सड़क तक, शिक्षा, डिजिटल कृषि, जनशिकायतों और देश की सियासत पर प्रदेशरुचि की खास पड़ताल5 करोड़ के विज्ञान केंद्र पर रोक लगाने की मांग, CM को पत्र; डौंडी में लाल पानी और बुनियादी सुविधाओं का मुद्दा उठायाजयकारों, माता सेवा गीतों और आतिशबाजी के बीच मां दुर्गा को दी गई विदाई

छत्तीसगढ़ सरकार एक सप्ताह में पेट्रोल डीजल से वैट कम नहीं किये तो होंगे और भी ज्यादा उग्र आंदोलन

बालोद-केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कमी करने के बाद राज्य सरकार पर वैट टैक्स कम करने की मांग को लेकर जिला भाजपा के नेतृत्व में शनिवार को 11 से 1 बजे तक तीन स्थानों में चक्काजाम किया गया।जिला मुख्यालय से लगे 2 किमी दूरी पर स्थित झलमला चौक , धोटिया चौक और पड़कीभाट बाईपास में भाजपा पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओं ने सड़क में बैठक चक्काजाम किया ।

 

मुख्य मार्गो में चक्काजाम होने से गाड़ियों की आवाजाही पूरी तरह से बंद रही।जिसके कारण लोगो को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा।इस दौरान सड़क के दोनों किनारे वाहनो की लंबी कतार लग गई थी। भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते सरकार विरोधी नारेबाजी की गई।भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णकांत पवार ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार मंहगाई पर राजनीति कर रही है। केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर लगने वाले एक्साइज ड्यूटी में कमी करके पेट्रोल की कीमत में प्रतिलीटर पांच रुपये और डीजल पर दस रुपये की कटौती कर दी है। भाजपा शासित राज्यों ने भी अपने-अपने राज्यों में वैट टैक्स में कमी करके पेट्रोल-डीजल की कीमत घटाने में सहयोग किया है। छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार जनता को राहत देने पर कुछ नहीं कर रही है बल्कि केंद्र सरकार पर आरोप लगाकर अपने मुनाफे में कमी का हवाला देकर जनता को गुमराह कर रही है।वही एक सप्ताह में दाम कम नही होने पर आगे और ज़्यादा उग्र आंदोलन की चेतावनी दिये

 

 

इस दौरान यशवंत जैन, कृष्णकांत पवार, वीरेंद्र साहू, प्रीतम साहू, राजेंद्र राय ,लेख राम साहू, राकेश यादव यज्ञदत्त शर्मा ,कौशल साहू, प्रेम साहू मोनू चौधरी, पुष्पेंद्र चंद्राकर,संदीप लोढ़ा,तोमन साहू, होरी लाल रावटे, देवलाल ठाकुर ,देवेंद्र जसवाल, जयेस ठाकुर, मनीषा झा, दुष्यंत सोनवानी, सुरेश निर्मलकर ,शरद ठाकुर, पालक ठाकुर, ठाकुर राम चंद्राकर, अनीता कुमेटी, खिलेश्वरी साहू, सुशीला सेवक, ईशा प्रकाश साहू, दुर्गानंद साहू ,राकेश द्विवेदी, टीकाराम सांवरे, हेमंत साहू, सहित बड़ी सँख्या में जिले के 9 मंडलों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!