प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

दिल्ली में दर्दनाक हादसा: वित्त मंत्रालय के डिप्टी सेक्रेटरी नवजोत सिंह की सड़क दुर्घटना में मौत

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में रविवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे ने वित्त मंत्रालय के डिप्टी सेक्रेटरी नवजोत सिंह की जिंदगी छीन ली। दिल्ली कैंट इलाके में तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार ने उनकी बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में नवजोत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सड़क पर घसीटते हुए दूर तक चली गई। हादसे के बाद कार का संतुलन बिगड़ा और वह पलटकर डिवाइडर से जा टकराई। कार को गुरुग्राम निवासी महिला गगनप्रीत कौर चला रही थीं, उनके साथ पति परीक्षित कक्कड़ भी मौजूद थे।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, नवजोत सिंह अपनी पत्नी के साथ गुरुग्राम में रिश्तेदारों से मिलने गए थे और वहां से लौटते समय यह हादसा हुआ। धौला कुंआ से राजा गार्डन जाने वाली सड़क पर मेट्रो पिलर संख्या 67 के पास कार ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मारी। गंभीर रूप से घायल दंपति को कार सवार आरोपी और राहगीरों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।

चौंकाने वाली बात यह रही कि नजदीकी अस्पताल ले जाने के बजाय घायलों को 17 किलोमीटर दूर मुखर्जी नगर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि यह अस्पताल आरोपी परीक्षित का परिचितों से जुड़ा हुआ था। लंबी दूरी तय करने के कारण नवजोत सिंह को समय पर उपचार नहीं मिल सका और रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

फिलहाल पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गाड़ी चला रही महिला और उसका पति इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती हैं, लिहाजा अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि मृतक नवजोत सिंह अपने परिवार के साथ जनकपुरी के प्रताप नगर में रहते थे। उनके परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं।

यह हादसा न केवल एक वरिष्ठ अधिकारी के जीवन की दर्दनाक समाप्ति है बल्कि दिल्ली की सड़कों पर रफ्तार और लापरवाही से होने वाले खतरों की एक गंभीर चेतावनी भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!