प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

“शिक्षा बनाम शराब: स्कूल बंद, शराब दुकान चालू — एनएसयूआई ने यहां किया विरोध प्रदर्शन !”

धमतरी।प्रदेश में 4000 शासकीय स्कूलों को बंद करने के सरकार के फैसले और दूसरी ओर 67 नई शराब दुकानों के खोले जाने की घोषणा को लेकर छत्तीसगढ़ में युवाओं का आक्रोश फूट पड़ा है। रविवार को एनएसयूआई ने धमतरी के शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के सामने एक अनोखा और प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन किया, जिसमें सरकार की नीतियों को कठघरे में खड़ा किया गया।

प्रदर्शन के दौरान स्कूल ड्रेस में बच्चों को स्कूल गेट के बाहर बिठाया गया, उनके मुंह पर काली पट्टी बांधी गई और हाथों में विरोध की तख्तियां थमा दी गईं। इस शांतिपूर्ण और रचनात्मक विरोध में यह संदेश दिया गया कि शिक्षा की जगह यदि शराब को प्राथमिकता दी जाएगी, तो आने वाली पीढ़ी का भविष्य अंधकारमय हो जाएगा।

एनएसयूआई जिला अध्यक्ष राजा देवांगन ने कहा:

> “प्रदेश की भाजपा सरकार शिक्षा व्यवस्था को ध्वस्त करने में लगी है। एक ओर 4000 स्कूल बंद किए जा रहे हैं, दूसरी ओर 67 नई शराब दुकानें खोली जा रही हैं। यह फैसले प्रदेश की युवा पीढ़ी के भविष्य के साथ क्रूर मजाक है।”

 

प्रदेश सचिव पारसमणी साहू ने आरोप लगाया कि:

> “पूर्ववर्ती भूपेश बघेल सरकार ने जहां स्वामी आत्मानंद स्कूल जैसी उत्कृष्ट योजनाएं चलाईं, वहीं वर्तमान सरकार ने उन्हें भी अनदेखा कर दिया है। हम यह अन्याय नहीं सहेंगे।”

एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने अपना फैसला वापस नहीं लिया, तो प्रदेशभर में चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया जाएगा।

 

आपको बतादे”ये खबर सिर्फ विरोध की नहीं, आपके और आपके बच्चों के भविष्य की आवाज है। इसे पढ़ें, सोचें और अपने विचार साझा करें – क्योंकि शिक्षा के बिना कोई समाज आगे नहीं बढ़ सकता।”

इस खबर को भी पढ़े 

छत्तीसगढ़ में युक्तियुक्तकरण पर बवाल: शिक्षक संघों ने बताया तानाशाही निर्णय, आंदोलन की दी चेतावनी

प्रतिक्रिया दें:

इस खबर पर अपनी राय, सुझाव या समर्थन भेजें:
मो. 9406208242

नाम 

खबर हेडलाइन

अपनी प्रतिक्रिया 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!