डोंडी लोहारा में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा पूरा क्षेत्र
‘ऑपरेशन सिंदूर’ में वीर सैनिकों की वीरता को सलाम करते हुए नगरवासियों ने हाथों में थामे तिरंगे, लगाए गगनभेदी नारे
डोंडी लोहारा, भारत माता की जय और वंदे मातरम् के गगनभेदी नारों से आज डोंडी लोहारा की गलियाँ गूंज उठीं जब देश के वीर सैनिकों के सम्मान में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में आतंकियों के खिलाफ सैनिकों की अद्वितीय वीरता और साहस को नमन करते हुए नगर पंचायत डोंडी लोहारा सहित क्षेत्र के विभिन्न गांवों एवं कस्बों में यह तिरंगा यात्रा आयोजित की गई।

देशभक्ति से सराबोर इस आयोजन में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, पूर्व सैनिकों, समाजसेवियों, पत्रकारों, महिलाओं, युवाओं तथा बच्चों सहित सभी वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। हर हाथ में तिरंगा और हर दिल में राष्ट्रप्रेम की भावना स्पष्ट झलक रही थी।

नगर पंचायत डोंडी लोहारा में आयोजित यात्रा के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष लाल निमेन्द्र सिंह टेकाम, जनपद उपाध्यक्ष जयलाल मालेकर, मंडल अध्यक्ष कुसुम शर्मा, पूर्व पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य देवेंद्र जायसवाल, एसडीएम शिवनाथ बघेल, तहसीलदार हिंसा राम नायक लाल रावटे महामंत्री दुष्यंत गिरी गोस्वामी सोमेन्द्र देशमुख मंत्री धर्मेंद्र निषाद पलाश गुप्ता जनपद उपाध्यक्ष जयलाल मालेकर धीरेंद्र टॉक मोहन निषाद धीरज जैन हरीश कटझरे जीवराखन राकेश साखला ममता यादव सूर्य कला सुभद्रा ताडेकर ममता शर्मा रेवती कोली हारे शोभा राजपूत बीर सिंग राजेन्द्र निषाद जुगरो राम बघेल अशोक उईक गायत्री देवांगन सूरजभान साहू हेम लाल देशलहरा डोमेन्द ज्ञानू राजपूत मनोज भंडारी उत्तम मालेकर रोमन अटल गेंदमल भंसाली यतेन्द देवांगन सुरेश केसरवानी धनेश्वरी अटल थाने स्वर यादव आरती संचेती दर्शन संचेती मनीष राजपूत हिरेन्द गायकवाड़ अभय साहू प्रणव साहू प्रकाश जैन विरेन्द्र अजनबी तुकाराम साहू अनिल पटेल निखिल शर्मा हरी इस बमन प्रेम नाथ पटेल संदीप भंसाली पवन देवांगन शैलेश ओटवानी जय प्रकाश सिन्हा प्यारे लाल निषाद अनुराग जायसवाल चैतन्य ठाकुर भानु देवदास दिलीप सिन्हा देव देवांगन मनी राम बघेल नमो लोढा अर्जुन कोसमा लोकेश दुबे दिलीप बाफना भवानी निषाद कुबेर सोनी बलदाऊ हिम्मत देशमुख शाशिसोनी दुलार सिंह समेत बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
नगरवासियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों का गर्मजोशी से स्वागत किया। यह आयोजन सिर्फ एक यात्रा नहीं, बल्कि राष्ट्रप्रेम की जीवंत झलक थी जिसने सबको एक सूत्र में बाँध दिया।




















