प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

“जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ को मिली युवा ताकत, जिले के इस गांव में हुई विचारगोष्ठी

जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ की ग्राम इकाई गहीरानवागांव में युवा बैठक, संगठन विस्तार की दिशा में बड़ा कदम

बालोद, आज सुबह 9:30 बजे जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ की ग्राम इकाई गहीरानवागांव में युवाओं की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में कई नए युवा साथियों ने हिस्सा लिया और संगठन की विचारधारा तथा उसके कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ के उद्देश्यों, मजदूर हितों के लिए किए जा रहे संघर्षों और संगठन के अब तक के कार्यों की जानकारी दी गई। चर्चा के दौरान उपस्थित सभी युवाओं ने संगठन की विचारधारा से गहराई से प्रभावित होकर, जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्राथमिक सदस्य बनने की इच्छा जताई। साथ ही उन्होंने यह संकल्प भी लिया कि वे संगठन के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएँगे।

जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ बालोद जिले का एक मजदूर संगठन है, जो वर्षों से क्षेत्र के श्रमिकों और मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष कर रहा है। संगठन न केवल मजदूरों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाता है, बल्कि उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक भी करता है।

संगठन के पदाधिकारियों का मानना है कि वर्तमान समय में संगठन के विस्तार और मजबूती के लिए युवाओं की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। इसी उद्देश्य से युवाओं को संगठन से जोड़ने और उन्हें नेतृत्व की भूमिका देने की दिशा में निरंतर प्रयास किया जा रहा है।

बैठक का आयोजन सफल और प्रेरणादायी रहा, जिससे गाँव के युवाओं में सामाजिक परिवर्तन और मजदूर हितों की रक्षा के लिए सक्रियता देखी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!