Skip to main content

प्रदेश रूचि

छत्तीसगढ़ की दो बेटियां भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में, चीन में होने वाले एशिया कप में दिखाएंगी दमआधी रात में दुकान ध्वस्त करने का आरोप: कोर्ट के आदेश पर उठे सवाल, तहसीलदार के फैसले के बाद निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांगडौंडीलोहारा में 25 अगस्त को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का प्रस्तावित दौरा, 5 हजार महिलाओं के सम्मान की तैयारीखेल प्रतिभाओं को सरकार का बड़ा तोहफा: 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिली शासकीय सेवा में नियुक्ति, बालोद के खिलाड़ियों ने भी बढ़ाया जिले का मानबालोद आबकारी विभाग में बड़ी कार्रवाई: उप निरीक्षक आशा राम शाक्य निलंबित, सहायक जिला आबकारी अधिकारी निलोफर जैन पर विभागीय कार्रवाई का प्रस्ताव

मंत्री राजवाड़े आंगनवाड़ी में अनियमितता पर हुई सख्त…कार्यकर्ता पर कार्रवाई….जिला कार्यक्रम अधिकारी को निलंबित करने दिए निर्देश

 

बालोद -महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आज बालोद जिले के प्रवास पर रहीं।इस दौरान उन्होंने जिले में स्थित सखी वन स्टॉप सेंटर और विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान पारारास आंगनवाड़ी केंद्र में गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। मंत्री ने तत्काल संबंधित कार्यकर्ता पर कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके साथ ही परियोजना अधिकारी और पर्यवेक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी करने को कहा ।

निरीक्षण के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग की सचिव शम्मी आबिदी और संचालक जन्मेजय महोबे भी मौजूद रहे। सभी वरिष्ठ अधिकारियों ने जिला कलेक्टर और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में विभागीय कार्यों की गहन समीक्षा की गई।

समीक्षा में विभागीय कार्यों की स्थिति असंतोषजनक पाए जाने पर मंत्री ने जिला कार्यक्रम अधिकारी किशन टंडन क्रांति को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए।

इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने एक अधिकारी के सोशल मीडिया पर राजनीतिक टिप्पणी को लेकर भी शिकायत दर्ज कराई। मंत्री ने मामले की समुचित जांच के आदेश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!