Skip to main content

प्रदेश रूचि

अब ‘संजय’ बताएगा हादसे का खतरा! IIT मद्रास के साथ छत्तीसगढ़ का ऐतिहासिक समझौता डेटा आधारित मॉडल से होगी ब्लैक स्पॉट की पहचान, घटेंगी सड़क दुर्घटनाएंबालोद में अवैध हथियारों पर पुलिस का शिकंजा: दो युवक चाकू समेत गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाईप्रधानमंत्री के खिलाफ कथित आपत्तिजनक सोशल मीडिया टिप्पणी पर भाजयुमो का विरोध, सख्त कार्रवाई की मांगअब बड़े शहर जाने की जरूरत नहीं! बालोद में ही मिलेगी CGPSC, SSC, बैंकिंग-रेलवे की फ्री कोचिंग कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा की नई पहलनीट पेपर लीक को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन तेज, भारी बारिश में प्रधानमंत्री का पुतला दहन; केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

डौंडीलोहारा में भाजपाइयों ने मनाया स्थापना दिवस, हर बूथ में लहराया गया भाजपा का झंडा

बालोद/ डौंडीलोहारा। डौंडीलोहारा के बस स्टैंड के पास भाजपाइयों ने 6 अप्रैल रविवार को भाजपा का स्थापना दिवस मनाया। इस दौरान बस स्टैंड के पास भाजपाइयो द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान प्रमुख वक्ता के रूप में प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र जायसवाल आदि ने भाजपा की रीति नीति और इतिहास पर प्रकाश डाला। वही भाजपा मंडल अध्यक्ष कुसुम शर्मा ने भी सभी को स्थापना दिवस की बधाई देते हुए अपने-अपने बूथ में भाजपा का झंडा लहराने की अपील की। इसके उपरांत स्थापना दिवस और सेवा सप्ताह की शुरुआत करते हुए सभी बूथों में भाजपा का झंडा लहराया गया। प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने कहा कि पूरे भारत देश में भारतीय जनता पार्टी द्वारा 6 अप्रैल को भाजपा के स्थापना दिवस से लेकर 14 अप्रैल भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के जयंती को बड़े स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों को मंडल के प्रत्येक बूथ स्तर पर मनाए जाने की योजना बनाई गई है। उन्होंने पार्टी के रीति नीति से सभी को अवगत कराया और 6 अप्रैल को भाजपा का स्थापना दिवस क्यों मनाया जाता है और पार्टी कैसे दो सांसदों से लेकर आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है, इस सब बातों को कार्यकर्ताओं को बताया। जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र जायसवाल ने भी पार्टी द्वारा 6 अप्रैल भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर पर दिए गए 6 कार्यो के बारे में सभी कार्यकर्ताओ को विस्तार पूर्वक बताया। साथ ही कहा कि 6 अप्रैल को पूरे भारत देश में भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस मनाया जाता है और हमें भी स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी द्वारा आये हुए सभी कार्यों को ईमानदारी से करते हुए बूथ स्तर तक ले जाना है।

नगर पंचायत अध्यक्ष लाल निवेंद्र सिंह टेकाम ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठाने में आप सभी का बहुत सहयोग रहा है। आगे भी संगठन को मजबूती दिलाने और भाजपा में इसी तरह एक जुटता कायम रखने के लिए सब मिलजुलकर कार्य करेंगे। पार्टी में आने वाले नए कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति नीति से अवगत कराए, उन्हें पार्टी का इतिहास बताएं। मंडल अध्यक्ष कुसुम शर्मा ने कहा कि आज हम जो कुछ भी है जो हमारी पहचान है भाजपा से है। 6 अप्रैल को भाजपा का स्थापना दिवस था जिसमें सबने बढ़-चढ़ का हिस्सा लिया। वहीं सभी बूथों में भाजपा का झंडा लहराया गया। इस उत्साह पूर्वक आयोजन के लिए उन्होंने सभी भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार जताया।

वही सेवा सप्ताह के दौरान होने वाले विविध आयोजनों में भी सभी की सहभागिता की उन्होंने अपील की । इस मौके पर मुख्य वक्ता देवलाल ठाकुर प्रदेश प्रवक्ता, जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र जायसवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोहारा कुसुम शर्मा ,जनपद उपाध्यक्ष जयलाल मालेकर, नगर पंचायत अध्यक्ष लाल निवेंद्र सिंह टेकाम, महामंत्री संदीप लोढा, सोमेन्द्र देशमुख, दुष्यंत गिरी, प्रकाश, धर्मेंद्र निषाद, भानू देवदास, अजनबी, हीरेंद्र गायकवाड़, शोभा राजपूत नगर पंचायत उपाध्यक्ष नेहा उपाध्याय, मोहन निषाद, हेमलाल देशलहरा, रोहनी पिश्दा, राजेश्वरी डोमेन राजपूत,सुभद्रा, ममता यादव, सूर्यकला ठाकुर, रेवती कोलहारे, दसोदा भूआर्य, शिवानी भंसाली, रहिमत कोसमा, लता गुप्ता, पलाश गुप्ता, बीरसिह कोसमा, महावीर तातेड , धीरेंद्र टाक, राजू भंसाली, धीरज जैन, दिलीप बाफना, संदीप भंसाली तुकाराम साहू, राकेश गुप्ता, शिव भुआर्य, आरती सचेती, प्रणव साहू, सुरेश देवांगन सहित भाजपा के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!