Skip to main content

प्रदेश रूचि

डौंडीलोहारा जनपद के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे 2.20 करोड़ के कार्य, कुसुम शर्मा के प्रयासों को मिली सफलतादिसंबर में रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी! बंगाल, गुजरात और महाराष्ट्र रूट की कई ट्रेनें रद्द, बिलासपुर-दुर्ग समेत हावड़ा, मुंबई, सूरत और अहमदाबाद जाने वाले यात्री रहें सतर्कदिवाली से पहले मिठाई-पनीर फैक्ट्रियों में छापा, कहीं एक्सपायरी दूध तो कहीं गंदगी के बीच तैयार हो रही थीं मिठाइयांबालोद में विज्ञान केंद्र से लेकर 223 करोड़ की सड़क तक, शिक्षा, डिजिटल कृषि, जनशिकायतों और देश की सियासत पर प्रदेशरुचि की खास पड़ताल5 करोड़ के विज्ञान केंद्र पर रोक लगाने की मांग, CM को पत्र; डौंडी में लाल पानी और बुनियादी सुविधाओं का मुद्दा उठाया

Video :-घर के दरवाजे पर मौत बनकर बैठा था नाग सांप..बुजुर्ग के बाहर निकलते ही कर दिया हमला

 

बालोद – सावन माह में भगवान भोलेनाथ की पूजा के साथ साथ नाग सांप की पूजा करते है और इसी क्व चलते खास तौर पर सावन माह में अगर नाग साँप के दर्शन हो जाये तो लोग उन्हें नमन कर आगे बढ़ जाते है। लेकिन बीते सावन सोमवार को एक नाग इस इंसान का मौत बनकर आया ।

दरअसल बालोद जिले के अर्जुन्दा थाना क्षेत्र अंतर्गत कुरदी गांव के निवासी 67 वर्षीय बुजुर्ग कुमारू राम देवांगन रात को करीब 11 बजे अपने घर पर लघु शंका के लिए बाहर निकला था इसी बीच घर के दरवाजे के ऊपर ही बिल में छिपा बैठा नाग सांप बुजुर्ग के पीठ पर हमला कर दिया और दरवाजे के पास ही बैठा रहा घर मौजूद परिजनों के द्वारा सांप को भगाने का प्रयास किया गया लेकिन सांप के फुफकार से घर वाले भी घबरा गए और मामले की जानकारी ग्रामीणों और गांव के सरपंच को मिलने के गांव वाले भी उस जगह पहुंचे लेकिन सांप के खतरनाक रूप को देख किसी की भी घायल कुमारू राम के पास जाने की हिम्मत नही हुई। जिसके बाद सरपंच संजय साहू ने अर्जुन्दा थाने में सूचना देकर पुलिस की मदद से सांप पकड़ने वाले सपेरे को लाया गया और सांप को पकड़ने के बाद जब देखा तो बुजुर्ग कुमारू राम की मुंह से।झाग निकल रहा था।

जिसके बाद देर रात ही कुमारू राम को अर्जुन्दा शासकीय अस्पताल लेजाया गया जहाँ पर जांच उपरांत डाक्टरो ने बुजुर्ग के मौत हो जाने की पुष्टि की वही मामले पर पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!