
तो वही ऐसी मान्यता भी है कि सावन का महीना भगवान शिव का अत्यंत पसंदीदा माह है। और इस पूरे महीने भक्त भी भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने पूजा अर्चना से लेकर अलग अलग आयोजन करते है । इसी के चलते वार्ड नं 18 शिकारी पारा बालोद में इमली पेड़ के पास वार्ड पार्षद अनिल यादव द्वारा मंदिर का नवनिर्माण कर शिवलिंग स्थापित किया गया साथ ही रामायण पाठ और भंडारे का आयोजन भी किया गया इस अवसर पर सभी वार्डवासीयो ने भी बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।













