Skip to main content

प्रदेश रूचि

बघमरा रेलवे क्रॉसिंग के पास पुल की सुरक्षा भगवान भरोसे, महीनों से बांस-लकड़ी के सहारे आवागमनचौहान प्लाजा की दो दुकानों की बिक्री में 28 लाख की धोखाधड़ी, चौहान बिल्डर्स के मालिक के भाई पर फर्जी दस्तावेज बनाने का आरोपडौंडीलोहारा जनपद के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे 2.20 करोड़ के कार्य, कुसुम शर्मा के प्रयासों को मिली सफलतादिसंबर में रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी! बंगाल, गुजरात और महाराष्ट्र रूट की कई ट्रेनें रद्द, बिलासपुर-दुर्ग समेत हावड़ा, मुंबई, सूरत और अहमदाबाद जाने वाले यात्री रहें सतर्कदिवाली से पहले मिठाई-पनीर फैक्ट्रियों में छापा, कहीं एक्सपायरी दूध तो कहीं गंदगी के बीच तैयार हो रही थीं मिठाइयां

जय भारत सत्याग्रह के तहत कांग्रेस ने निकाली मशाल रैली..बोले मोदी सरकार की जनविरोधी नीति अलोकतांत्रिक गतिविधियों के खिलाफ कांग्रेस जारी रहेगा भारत सत्याग्रह

बालोद-भाजपा सरकार की तानाशाही और दमनकारी नीतियों के खिलाफ शुक्रवार को रात 7 बजे कांग्रेस ने शहर में लोकतंत्र बचाओ मशाल शांति मार्च निकाला। इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने अपने हाथों में मशाल लेकर आग लगी आग ,भाग मोदी भाग के नारे लगाए गए।

मशाल जुलूस काग्रेस भवन से प्रारभ हुआ जो शहर के नंदगांव मार्ग,इंदिरा चौक, मोखलामाझी मंदिर, बाबा रामदेव चौक, हलधर नाथ योगी चौक सदर रोड, पुराना बस स्टैंड,धड़ी चौक ,जयस्तंभ चौक होते हुए काग्रेस भवन पहुची। काग्रेस के नेताओ ने शांति मार्च निकालकर केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में आवाज बुलंद की। कांग्रेसियों ने कहा कि भाजपा सरकार की तानाशाही रवैया चरम पर पहुंच गया है। देश के सभी विपक्षी दलों की लगातार मांग के बाद भी अडानी प्रकरण महाघोटाला की जेपीसी मांग के बाद भी मोदी सरकार मौन है। सरकार महंगाई, बेरोजगारी, भष्टाचार पर खामोश है। नेताओ ने कहा की राहुल गांधी के मुद्दे पर आज सारा विपक्ष एकजुट है। देश की जनता की समस्या को दूर करने और उनकी खुशहाली के लिए लिए कांग्रेस पार्टी शुरू से लड़ते आई है, और हमेशा लड़ते रहेगी।इस दौरान मशाल रैली में जिले भर के सैकड़ों कांग्रेसी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!