Skip to main content

प्रदेश रूचि

अब ‘संजय’ बताएगा हादसे का खतरा! IIT मद्रास के साथ छत्तीसगढ़ का ऐतिहासिक समझौता डेटा आधारित मॉडल से होगी ब्लैक स्पॉट की पहचान, घटेंगी सड़क दुर्घटनाएंबालोद में अवैध हथियारों पर पुलिस का शिकंजा: दो युवक चाकू समेत गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाईप्रधानमंत्री के खिलाफ कथित आपत्तिजनक सोशल मीडिया टिप्पणी पर भाजयुमो का विरोध, सख्त कार्रवाई की मांगअब बड़े शहर जाने की जरूरत नहीं! बालोद में ही मिलेगी CGPSC, SSC, बैंकिंग-रेलवे की फ्री कोचिंग कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा की नई पहलनीट पेपर लीक को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन तेज, भारी बारिश में प्रधानमंत्री का पुतला दहन; केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

बड़ी खबर-केंद्रीय मंत्री की कार को ट्रक ने मारी टक्कर..बाल बाल बची मंत्री

बेंगलुरू, कर्नाटक के विजयपुरा जिले में केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति की कार दुर्घटना का शिकार हुई है। बताया जा रहा है कि मंत्री की कार ट्रक से टकरा गई। हादसे में मंत्री और कार चालक घायल हो गए हैं। साध्वी निरंजन ज्योति भाजपा महिला सम्मेलन में शामिल होने के लिए विजयपुरा आई थीं।

जानकारी के मुताबिक, हादसा गुरुवार को रात में नेशनल हाईवे-50 पर हुआ। उनकी कार की एक ट्रक से टक्कर हो गई है। हादसे में मंत्री और कार चालक दोनों को मामूली चोटें आई हैं।

बताया जा रहा है कि ट्रक चालक नशे की हालत में था। उसे पुलिस ने हिरासत में लिया है। केंद्रीय मंत्री और कार चालक का प्राथमिक उपचार किया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!