Skip to main content

प्रदेश रूचि

छत्तीसगढ़ की दो बेटियां भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में, चीन में होने वाले एशिया कप में दिखाएंगी दमआधी रात में दुकान ध्वस्त करने का आरोप: कोर्ट के आदेश पर उठे सवाल, तहसीलदार के फैसले के बाद निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांगडौंडीलोहारा में 25 अगस्त को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का प्रस्तावित दौरा, 5 हजार महिलाओं के सम्मान की तैयारीखेल प्रतिभाओं को सरकार का बड़ा तोहफा: 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिली शासकीय सेवा में नियुक्ति, बालोद के खिलाड़ियों ने भी बढ़ाया जिले का मानबालोद आबकारी विभाग में बड़ी कार्रवाई: उप निरीक्षक आशा राम शाक्य निलंबित, सहायक जिला आबकारी अधिकारी निलोफर जैन पर विभागीय कार्रवाई का प्रस्ताव

*बीते 2 दिनों में हुई बारिश से तांदुला जलस्तर बढ़ा..2 दिनों में 6 फीट बढ़ा तांदुला का जलस्तर…*

बालोद – बीते दो दिनों हुई लगातार बारिश ने जिले के सबसे बड़े जलाशय तांदुला में तेजी से जलभराव हो रहा है। तांदुला जलाशय के रनफाल क्षेत्र में 476 मिलीमीटर वर्षा दर्ज किया गया हैं। बीते दो दिनों में तांदुला में 17 फीट पानी भरा था, पिछले दो दिनों से लगातार बारिश होने से तांदुला जलाशय में 23 फीट और 38.38 प्रतिशत जल भराव हो गया हैं, जलाशय के रपटा से ओवरफ्लो होने में साढे 15 फीट पानी की और आवश्यकता हैं।जलाशय में भराव की क्षमता 38,38 फीट हैं। अभी भी जलाशय के कैचमेंट एरिया में अच्छी बारिश होने से पानी की आवक जारी हैं जिससे लगातार भराव जारी है। सिंचाई विभाग उम्मीद कर रहा है कि अभी बारिश का समय बचा है, ऐसे में इस बार जरूर तांदुला जलाशय ओवरफ्लो हो सकता है। पर उसके लिए और बारिश की जरूरत है।वही गोंदली जलाशय में 20 फिट पानी का भराव हो चुका हैं।गोंदली जलाशय के रनफाल क्षेत्र में 474 मिलीमीटर वर्षा दर्ज किया गया हैं।

 

तांदुला जलाशय में 23 फिट पानी भरा

 

तांदुला में वर्तमान में कुल 23 फिट पानी भरा हुआ है। अब ओवर फ्लो होने के लिए अभी भी साढे 15 फीट पानी और चाहिए। अगर अच्छी बारिश हुई तो वो भी देखने को मिल सकता है। ऐसा हुआ तो इस वर्ष तांदुला छलक सकता है। तीन जिलों की जीवन दायनी तांदुला में इन दिनों पर्यटको की भारी उमड़ रही हैं, तांदुला जलाशय में लगातार जल भराव होने से पर्यटक पहुचकर निहार रहे हैं और इस लम्हे को अपने मोबाइल व् कैमरा में कैद कर रहे हैं।

तांदुला जलाशय में इन दिनों पर्यटकों की लग रही भीड़

तांदुला में वर्तमान में कुल 23 फिट पानी भरा हुआ है। जीवन दायनी तांदुला में इन दिनों पर्यटको की भारी उमड़ रही हैं, तांदुला जलाशय में लगातार जल भराव होने से पर्यटक पहुचकर निहार रहे हैं और इस खूबसूरत लम्हे को अपने मोबाइल व कैमरे में कैद कर रहे हैं।

तांदुला जलाशय एक नजर में

जलाशय निर्माण शुरू- 1907

निर्माण पूरा- 1912

औसत जलग्रहण क्षेत्र- 319.40 वर्ग मील

औसत वर्षा- 50.09 इंच

पूर्ण क्षमता- 10785.30 मी. घनफुट

निम्न जलस्तर- 1051.33 फीट

उच्चतर जलस्तर- 1093.83

उच्चतम बांध स्तर- 1099.83 फीट

सूखा बांध की लंबाई- 80 जरीब

तांदुला बांध की लंबाई- 59 जरीब

सूखा बांध की अधि. ऊंचाई- 82 फीट

तांदुला बांध की अधिकतम ऊंचाई- 71 फीट

मुख्य नहर की लंबाई- 68.08 मील

उलट की लंबाई- 2472 फीट

निर्धारित सिंचित क्षेत्र- 1 लाख 66 हजार एकड़

मुख्य नहर की प्रवाह- 2413 क्यूसेक

पूर्ण जलस्तर 38.50 फीट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!