Skip to main content

प्रदेश रूचि

छत्तीसगढ़ की दो बेटियां भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में, चीन में होने वाले एशिया कप में दिखाएंगी दमआधी रात में दुकान ध्वस्त करने का आरोप: कोर्ट के आदेश पर उठे सवाल, तहसीलदार के फैसले के बाद निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांगडौंडीलोहारा में 25 अगस्त को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का प्रस्तावित दौरा, 5 हजार महिलाओं के सम्मान की तैयारीखेल प्रतिभाओं को सरकार का बड़ा तोहफा: 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिली शासकीय सेवा में नियुक्ति, बालोद के खिलाड़ियों ने भी बढ़ाया जिले का मानबालोद आबकारी विभाग में बड़ी कार्रवाई: उप निरीक्षक आशा राम शाक्य निलंबित, सहायक जिला आबकारी अधिकारी निलोफर जैन पर विभागीय कार्रवाई का प्रस्ताव

प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री  ताम्रध्वज साहू और प्रभारी मंत्री उमेश पटेल ने किया बासीन में उच्च स्तरीय पुल का लोकार्पण और नवीन शासकीय महाविद्यालय का शुभारंभ….नवनिर्मित पुल को बताया अंचल के लिए जीवनरेखा

 

बालोद  प्रदेश के गृह एवं लोक निर्माण मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू और उच्च शिक्षा व जिले के प्रभारी मंत्री श्री उमेश पटेल ने आज गुरुर विकासखण्ड के ग्राम बासीन में 02 करोड़ 14 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित उच्च स्तरीय पुल का लोकार्पण तथा नवीन शासकीय महाविद्यालय का शुभारंभ किया। लोक निर्माण मंत्री श्री साहू ने ग्राम बासीन से होकर गुजरने वाली इस चोरहा नाला में इस बहु प्रतीक्षित पुल के लोकार्पित होने पर अंचलवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने आज लोकार्पित इस पुल को ग्राम बासीन सहित आसपास के अंचल के लिए जीवनरेखा बताया। इस अवसर पर बालोद जिले के प्रभारी मंत्री व उच्च शिक्षा, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री उमेश पटेल, विधायक संजारी बालोद श्रीमती संगीता सिन्हा एवं अन्य जनप्रतिनिधि के अलावा कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री जितेंद्र कुमार यादव व अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।


कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मंत्री श्री साहू ने कहा कि तेज बारिश होने से इस मार्ग से आवागमन बंद हो जाता था। जिसके कारण अंचलवासियों को बारिश के दिनों में विकट परिस्थितियों का सामना करना पड़ता था। आज इस पुल के निर्माण हो जाने से अंचल के लोगों को बड़ी समस्या से मुक्ति मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!