*कलेक्टर निरीक्षण:-कलेक्टर ने किया स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल, एस.डी.एम. एवं तहसील कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण*
बालोद कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह ने आज बालोद शहर के आमापारा में स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल, एस.डी.एम. एवं तहसील कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर डाॅ. सिंह स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल में पहुॅचकर पुस्तकालय, अध्ययन कक्ष, भौतिक एवं जीवविज्ञान लैब तथा आडिटोरियम आदि का निरीक्षण…




















