Skip to main content

प्रदेश रूचि

डौंडीलोहारा में 25 अगस्त को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का प्रस्तावित दौरा, 5 हजार महिलाओं के सम्मान की तैयारीखेल प्रतिभाओं को सरकार का बड़ा तोहफा: 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिली शासकीय सेवा में नियुक्ति, बालोद के खिलाड़ियों ने भी बढ़ाया जिले का मानबालोद आबकारी विभाग में बड़ी कार्रवाई: उप निरीक्षक आशा राम शाक्य निलंबित, सहायक जिला आबकारी अधिकारी निलोफर जैन पर विभागीय कार्रवाई का प्रस्तावजगतरा में बनेगी नई कृषि उपज मंडी, कलेक्टर ने स्थल निरीक्षण कर यातायात, पार्किंग और सुगम आवागमन के दिए अहम निर्देशसाय सरकार का बड़ा फैसला: हर विकासखंड में विकसित होंगे गौधाम, पंचायतों को मिलेगी अहम जिम्मेदारी

* इंसान की पशुता आया सामने..गली के कुत्तों पर करता था एसिड अटैक..रायपुर के इस थाने में मामला हुआ दर्ज…इस जीव प्रेमी महिला ने दिखलाई इंसानियत…

 

यूट्यूब पर देखे ये वीडियो और हमारे चैनल को करे सब्सक्राइब

रायपुर-कभी कभी इंसान कुछ ऐसी हरकतें कर बैठते है जिससे मानवता शर्मसार होने लगती है कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है रायपुर सदर बाजार व्यास गली का जिसमे तैमूर हुसैन मलिक नामक युवक ने मोहल्ले में रहने वाले कुत्तों पर एसिड डाल कर हत्या करने का प्रयास किया गया है युवक ने इन घटनाओं को 15 अगस्त 2022 से 19 अगस्त 2022 तक एक लगातार अंजाम दिया है मिली जानकारी के अनुसार इस लड़के ने सोनार दुकान के उपयोग में आने वाले एसिड का दुरुपयोग किया जो धातु सफाई के इस्तेमाल में लाया जाता है। इस घटना को चश्मदीद देखने वाले लोगों ने बताया सोते हुए कुत्तों पर इस लड़के ने तेज़ाब डाला। पहले मोहल्ले के लोगों को लगा की कुत्तों का एक्सीडेंट हुआ है लेकिन जब सीसीटीवी कैमरा में देखा तो एक लड़का इन पर एसिड डालता हुआ पाया गया। इस घटना की जानकारी सदर बाजार के लोगों ने कस्तूरी बल्लाल को दी जिन्होंने सेनूर हुसैन मलिक के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम धारा 11, IPC 428 में FIR दर्ज की और इन कुत्तों को अपनी संस्था पीपल फॉर एनिमल्स सोसायटी रायपुर में इलाज करवाने और देखभाल के लिए भर्ती किया गया है। कुत्ते गंभीर रूप से घायल हैं। एक कुत्ते की तो आंख निकल गई है बाकीयों का शरीर आधे से भी ज्यादा जल चुका है। मामला कोतवाली थाना में दर्ज किया गया है रायपुर शहर के जीव प्रेमी संकल्प गायधनी, आदेश सोनी, नरेश चंद्रवंशी, जिज्ञासा वर्मा, आदि पशुओं पर अमानवीय व्यवहार की कठोर निंदा करते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की मांग की है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!