Skip to main content

प्रदेश रूचि

डौंडीलोहारा में 25 अगस्त को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का प्रस्तावित दौरा, 5 हजार महिलाओं के सम्मान की तैयारीखेल प्रतिभाओं को सरकार का बड़ा तोहफा: 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिली शासकीय सेवा में नियुक्ति, बालोद के खिलाड़ियों ने भी बढ़ाया जिले का मानबालोद आबकारी विभाग में बड़ी कार्रवाई: उप निरीक्षक आशा राम शाक्य निलंबित, सहायक जिला आबकारी अधिकारी निलोफर जैन पर विभागीय कार्रवाई का प्रस्तावजगतरा में बनेगी नई कृषि उपज मंडी, कलेक्टर ने स्थल निरीक्षण कर यातायात, पार्किंग और सुगम आवागमन के दिए अहम निर्देशसाय सरकार का बड़ा फैसला: हर विकासखंड में विकसित होंगे गौधाम, पंचायतों को मिलेगी अहम जिम्मेदारी

*बड़ी खबर:- इलाज के नाम पर एक्सपायरी दवा का वितरण..अनजाने में पिता ने 8 वर्षीय अपनी बेटी को पिला दी दवा…मामला उजागर होने के बाद अस्पताल प्रबंधन में मचा हड़कंप..बालोद जिले के इस अस्पताल का मामला…*

 

बालोद- बालोद जिले के देवरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ फार्मेसी व चिकित्सा अधिकारी की बड़ी लापरवाही सामने आई है इलाज के नाम पर मरीज को एक्सपायरी डेट की दवा वितरण करने का मामला सामने आया है पूरे मामले में आज देवरी क्षेत्र के एक सोशल मीडिया ग्रुप में देवरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र द्वारा वितरण किया गया इस एक्सपायरी दवा का पोस्ट वायरल होने के बाद अस्पताल प्रबंधन में भी हड़कंप मचा हुआ है

वही इस पूरे मामले में ग्राम भँडेरा निवासी राजकिशोर यादव ने बताया कि उनके 8 साल की बेटी की स्वास्थ्य में खराबी होने के बाद वो 26/8/2022 को सुबह करीब 11:30 से 12 बजे के आसपास देवरी सामुदायिक अस्पताल गया हुआ था। जहां पर ओपीडी पर्ची कटाने के बाद डॉक्टरों के पास अपनी बेटी का उपचार कराने पहुंचे थे जहां पर मरीज को दवाई देकर भेज दिया गया लेकिन दवाई देते समय न तो फार्मासिस्ट ने दवाई का डेट देखा न डॉक्टर ने दवाई देने के बाद वापस चेक किया जिसके चलते मरीज भी डॉक्टरों पर भरोषा कर दवाई लेकर घर चला गया जिसके बाद रात को अपनी बेटी को दवाई एक खुराक भी दे दिया लेकिन जब वापस दवाई के डब्बे को देखा उनके होश उड़ गए रात भर सिर्फ अपनी बेटी को निहारते बैठे रहे । लेकिन दूसरे दिन जब अस्पताल प्रबंधन की इस लापरवाही को लेकर सोशल मीडिया में पोस्ट वायरल किया तो अस्पताल प्रबंधन में हड़कम्प मच गया

जिस पर राजकिशोर यादव ने बताया कि इस पोस्ट के बाद उनके पास एक काल भी आया जिसमे उन्हें कहा गया कि वे देवरी अस्पताल से बोल रहे है तथा पोस्ट को लेकर कहा गया कि यदि आपको दवाई गलत मिल गया है तो आपको अस्पताल में आकर बताना था आप व्हाट्सएप पर क्यो डाल रहे हो जिस पर राजकिशोर भी नाराज हुए तथा मामले को लेकर आगे शिकायत करने की बात कहते हुए फोन काट दिए वही मामले को लेकर देवरी अस्पताल में पदस्थ डॉ नीरज भूसखरे से बात किया गया तो उन्होंने बताया कि मामले की जानकारी उनको मिलने के बाद उनके द्वारा मामले की जांच की जा रही है आगे मामले के जांच के बाद ही कुछ कह पाएंगे वही पूरे मामले में मिली जानकारी के अनुसार उपरोक्त मरीज का इलाज डॉ नागेश रावटे के द्वारा किया गया तथा फार्मासिस्ट सुशील कुमार द्वारा दवाई दिया गया बहरहाल देखना होगा अस्पताल प्रबंधन की इस लापरवाही को लेकर आगे किस तरह की कार्यवाही की जाती है ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!