Skip to main content

प्रदेश रूचि

विद्युत दुर्घटना में मृत पशुओं के मालिकों को मिला मुआवजा, कलेक्टर ने सौंपे चेक

बालोद।कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने सोमवार को संयुक्त जिला कार्यालय स्थित अपने कक्ष में विद्युत दुर्घटना में मृत पशुओं के मालिकों को मुआवजा राशि के चेक वितरित किए। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर वितरण कंपनी लिमिटेड, बालोद के कार्यपालन अभियंता ने जानकारी दी कि 18 मई 2025 को बालोद विकासखंड के ग्राम लाटाबोड में विचरण के दौरान…

Read More

नीर चेतना के तहत तांदुला नदी में स्वच्छता अभियान तय, कांग्रेस ने डीएमएफ फंड खर्च के बाद श्रमदान पर उठाए सवाल

बालोद |जिले में जल संरक्षण और स्वच्छता को लेकर जिला प्रशासन ने ठोस पहल की है। सोमवार को जिला कलेक्टर कार्यालय में दिव्या उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में नीर चेतना विषय पर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिभा संतोष चौधरी और उपाध्यक्ष कमलेश सोनी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और सर्व-समाज…

Read More

बालोद: पुरूर थाना क्षेत्र में सड़क पर घेरकर डंडे से मारपीट, कार में तोड़फोड़ , छह आरोपियों पर FIR दर्ज

बालोद। जिले के पुरूर थाना क्षेत्र में सड़क पर एक व्यक्ति को घेरकर मारपीट, गाली-गलौज और वाहन में तोड़फोड़ का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस घटना में पीड़ित भुनेश्वर साहू (41 वर्ष) की शिकायत पर पुलिस ने छह नामजद आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त…

Read More

विधि विभाग में अनियमितताओं का आरोप, कलेक्टर के नाम अपरकलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन

बालोद।शासकीय धनश्याम सिंह गुप्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बालोद में संचालित विधि विभाग में गंभीर अनियमितताओं और लापरवाही के आरोप सामने आए हैं। इस संबंध में  छात्र प्रतिनिधि देवेंद्र कुमार द्वारा जिला कलेक्टर के नाम अपर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए गए हैं। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि बार…

Read More

बालोद जिले में भाजपा ने सुशासन दिवस के रूप में मनाई अटल जयंती, विचारों को बताया राष्ट्र का मार्गदर्शन

बालोद/डौंडीलोहारा। भारत रत्न एवं छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती को बालोद जिले भर में भारतीय जनता पार्टी ने सुशासन दिवस के रूप में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया। डौंडीलोहारा भाजपा मंडल के तत्वावधान में नगर पंचायत के सामने स्थित अटल प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए…

Read More

बालोद में अवैध धान खरीदी-बिक्री पर प्रशासन की सख्ती, राइस मिलों में सघन जांच जारी व्यापारियों के गोदामों से लेकर राइस मिलों तक सख्त निगरानी

बालोद।बालोद जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी योजना के अंतर्गत अवैध खरीदी-बिक्री पर रोक लगाने और खरीदी केंद्रों से धान का समय पर उठाव सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने पुख्ता व्यवस्था की है। कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देश पर राजस्व, खाद्य, सहकारिता और कृषि उपज मंडी विभाग की संयुक्त टीमें लगातार…

Read More

धर्मकांटा की लापरवाही से पाररास बाईपास जाम, बधमरा फाटक तक ट्रकों की कतार

बालोद। जिला मुख्यालय के पाररास बाईपास में स्थित धर्मकांटा पर तौल के लिए खड़े भारी वाहनों के कारण यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। धर्मकांटा से लेकर बधमरा रेलवे फाटक के आगे तक ट्रकों की लंबी कतार लग गई है, जिससे बाईपास सड़क पर लगातार जाम की स्थिति बनी हुई है। धर्मकांटा की वजह…

Read More

नौनिहालों की पाठशालाओं को नई पहचान, तारणी चंद्राकर के प्रयास से 78 आंगनबाड़ियों का होगा सुधार

बालोद। गुण्डरदेही विकासखंड के ग्रामीण अंचलों में बच्चों के सर्वांगीण विकास और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल हुई है। महिला एवं बाल विकास परियोजना गुण्डरदेही अंतर्गत 78 आंगनबाड़ी केंद्रों की मरम्मत के लिए 76 लाख 84 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति मिली है। यह उपलब्धि जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी पुष्पेंद्र…

Read More

गांव-गांव से निकलेगा खेल सितारा, सांसद खेल महोत्सव बना उम्मीद की पहचान : तारणी चंद्राकर

बालोद। गुण्डरदेही विकासखंड के ग्राम परसदा स्थित खेल मैदान में विधानसभा स्तरीय सांसद खेल महोत्सव का भव्य शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी चंद्राकर के मुख्य आतिथ्य में हुआ। उन्होंने दीप प्रज्वलन कर तथा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिताओं का विधिवत आगाज़ किया। इस अवसर पर तारणी चंद्राकर ने अपने संबोधन में कहा कि खेल…

Read More

सरस्वती शिशु मंदिर में सप्त शक्ति संगम, प्रतिभा चौधरी बोलीं—माँ पहली गुरु, परिवार पहली पाठशाला

बालोद।सरस्वती शिशु मंदिर पूर्व माध्यमिक विद्यालय, जगन्नाथपुर में शनिवार को सप्त शक्ति संगम एवं मातृ सम्मेलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रतिभा संतोष चौधरी, नगर पालिका अध्यक्ष, मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। ग्राम जगन्नाथपुर की समस्त महिलाओं की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को विशेष बना दिया। विद्यालय परिवार द्वारा मुख्य…

Read More
error: Content is protected !!