
कार्यक्रम के दौरान विधिवत आरती संपन्न कर प्रसाद वितरण किया गया। प्रसाद स्वरूप खीर-पूरी बांटी गई तथा कार्यालय के बाहर राहगीरों को भी खीर-पूरी वितरित कर सेवा भाव का संदेश दिया गया। पूरे आयोजन में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।
जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख ने अपने संबोधन में कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कुशल नेतृत्व में छत्तीसगढ़ विकास की नई ऊंचाइयों को छूता रहे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं की ओर से मुख्यमंत्री को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
जिले के सभी मंडलों, मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के कार्यकर्ताओं ने भी विभिन्न स्थानों पर फल वितरण एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित कर मुख्यमंत्री का जन्मदिन सेवा दिवस के रूप में मनाया।

इस अवसर पर लघु वनोपज संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री) यज्ञदत्त शर्मा, जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख, पूर्व जिलाध्यक्ष पवन साहू, जिला महामंत्री राकेश छोटू यादव, हरीश कटझरे, टिनेश्वर बघेल, सुरेंद्र देशमुख, जितेंद्र साहू, भुनेश्वरी ठाकुर, प्रेम साहू, निशा योगी, कमलेश सोनी, प्रदीप साहू, मुकेश कौडो, कमल पनपालिया, लोकेश श्रीवास्तव, अरुण साहू, दयानंद साहू, दुर्जन साहू, दानेश्वर मिश्रा, राकेश बंटी बाफना, प्रीतम यादव, गोकुल ठाकुर, श्रीकांत वर्मा, रविंद्र टेमरिया, संजय शर्मा, हरिश्चंद्र साहू, सदानंद साहू, वीरेंद्र साहू, संतोष साहू, प्रीती देशमुख, दीप्ति साहू, सीता नेताम, भुवनेश्वरी चंद्राकर, क्षमता चंद्राकर, दिव्या बजाज, श्वेता राजपूत, राजेश्वरी डड़सेना, संजू कौमार्य, संतोष पाठक, टिक्कू यादव, रेवा, दिनेश सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।समूचा कार्यक्रम भक्ति, सेवा और संगठनात्मक एकजुटता के वातावरण में संपन्न हुआ।




















