
बैठक में पत्रकार भवन निर्माण, भूमि आबंटन, पत्रकार पंजीयन, तथा जिले के दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाले पत्रकारों के लिए ठहरने की सुविधा विकसित करने जैसे मुद्दों पर गंभीरता से चर्चा हुई। पदाधिकारियों ने कहा कि पत्रकार भवन के लिए जमीन आबंटन की मांग शासन स्तर पर रखी जाएगी और इस दिशा में सामूहिक प्रयास किए जाएंगे।
वरिष्ठ पत्रकार हरबंस अरोरा विशेष आमंत्रित अतिथि के रूप में बैठक में शामिल हुए। उन्होंने पत्रकार भवन निर्माण की पहल का समर्थन करते हुए संगठनात्मक एकता को समय की आवश्यकता बताया। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता में व्यक्ति नहीं, बल्कि समाचार और उसकी विश्वसनीयता सबसे महत्वपूर्ण होती है।
वरिष्ठ पत्रकार मोहनदास मानिकपुरी ने भी पत्रकार साथियों के लिए स्थायी भवन निर्माण को प्राथमिक लक्ष्य बनाने की बात कही और संगठन को एकजुट होकर आगे बढ़ने का आह्वान किया।
बैठक में रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव और भिलाई प्रेस क्लब के अध्यक्ष व महासचिव को आमंत्रित सदस्य के रूप में जोड़ने का प्रस्ताव पारित किया गया, जिससे अंतर-जिला समन्वय और संवाद को मजबूती मिल सके।
इस दौरान हरबंस अरोरा, संतोष साहू, राहुल भूतड़ा, मोहनदास मानिकपुरी, रवि भूतड़ा, मंजू शर्मा, विवेक वैष्णव, अरुण उपाध्याय, संजय दुबे, बलराम गुप्ता, अफजल रिजवी, सतीश रजक, शंकर साहू, संजय सोनी, फुरकान खान, नरेश श्रीवास्तव, किशोर साहू, विकास साहू, लक्ष्मीकांत बंसोड़, सुप्रीत शर्मा, जगन्नाथ साहू, देवेंद्र साहू, चिमन पटेल, राजेश साहू, अनीस राजपूत, आरके देवांगन, परसराम साहू, विकास जोशी, राजेश सोनी, राकेश द्विवेदी, जागेश्वर सिन्हा, करण सोनी, ऋषि सिन्हा सहित जिले के विभिन्न संस्थानों के संपादक और ब्यूरो चीफ उपस्थित रहे।
जिले के वरिष्ठ पत्रकार एवं संरक्षक ब्रजेश पांडे, ओम टुवानी और ओम गोलछा व्यक्तिगत कारणों से बैठक में शामिल नहीं हो सके, हालांकि उन्होंने संगठन के प्रति अपना समर्थन और सहयोग जारी रखने का संदेश प्रेषित किया।
बैठक के अंत में सभी पत्रकारों ने आपसी संवाद, पारदर्शिता और सौहार्द के साथ संगठन को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया। पत्रकार हितों से जुड़े मुद्दों पर सामूहिक रूप से पहल करने और प्रेस क्लब को और सशक्त बनाने पर सहमति




















