प्रदेश रूचि

बालोद में बिजली विकास को बड़ा बूस्ट: 3.41 करोड़ की दो परियोजनाएं स्वीकृत,चेमन देशमुख की पहल रंग लाई,70 गांवों को स्थायी राहत

बालोद।बालोद जिले की विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में बड़ी पहल करते हुए मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने मुख्यमंत्री विद्युत अधोसंरचना विकास योजना (STN) के अंतर्गत कुल 3 करोड़ 41 लाख रुपए की दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की है। यह स्वीकृति भाजपा जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख के सतत प्रयासों और लगातार किए गए फॉलोअप का परिणाम मानी जा रही है, जिन्होंने लंबे समय से जिले के ग्रामीण अंचलों में विद्युत कटौती और लो वोल्टेज की समस्या को प्रमुखता से उठाया था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सांकरा ज से सुरेगांव तक नवीन 33/11 केवी विद्युत लाइन निर्माण के लिए 1 करोड़ 51 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। वहीं खपराभाट क्षेत्र में 33/11 केवी विद्युत सब स्टेशन की स्थापना हेतु 1 करोड़ 90 लाख रुपए की मंजूरी दी गई है। इन दोनों परियोजनाओं के पूर्ण होने के बाद जिले के लगभग 70 गांवों को सीधा लाभ मिलेगा, जिनमें सुरेगांव लाइन से जुड़े करीब 40 गांव और खपराभाट सब स्टेशन से प्रभावित लगभग 30 गांव शामिल हैं।

ग्रामीण क्षेत्रों में लंबे समय से बार-बार बिजली कटौती, लो वोल्टेज और अस्थिर आपूर्ति की समस्या बनी हुई थी, जिससे किसानों को सिंचाई कार्य में दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। छोटे व्यवसायों और घरेलू उपभोक्ताओं पर भी इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा था। नई लाइन और सब स्टेशन स्थापित होने से न केवल विद्युत आपूर्ति सुचारू होगी, बल्कि कृषि, व्यापार और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

भाजपा जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख ने इस स्वीकृति पर मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण अधोसंरचना को प्राथमिकता दे रही है और बालोद जिले की मांगों पर सकारात्मक निर्णय लिया गया है। उन्होंने विश्वास जताया कि इन परियोजनाओं के क्रियान्वयन से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को नई गति मिलेगी और आम जनता को स्थायी राहत प्राप्त होगी।
इस अवसर पर आभार व्यक्त करने वालों में टीनेश्वर बघेल, सुरेश साहू, कांतिप्रकाश सोनबरसा,  खेमलाल गौतम, राजीव देशमुख, हेमंत साहू, विष्णु मोहनमाला, चैतन्य निषाद, ईश्वर भुआर्य, दीपक ठाकुर (सरपंच भुरकाभाट), कैलाश सिंहा, लाला राम सारथी (सरपंच परसाडीह), देवेंद्र जोशी, कमलेश साहू, भोज कुमार बघेल,  शकुंतला बघेल (सरपंच हड़गहन), अनुपी भुआर्य (जनपद सदस्य), देवेंद्र सिंहा, भगवंतीन नेताम (सरपंच मनकी), डोमेश्वर देशमुख, भागवत, प्रभा नायक (जिला सदस्य), रामलाल नायक, हरीश कटझरे, विवेक वैष्णव, राधेश्याम देवांगन, टूमनलाल साहू (जनपद सदस्य), पोषण देवांगन, चित्रा साहू (जनपद सदस्य), निरंजन साहू, नरेश साहू, रमेश सोनवानी, किशोरी साहू, अरविंद सुराणा, शिवकुमार धरमगुडे, मोहित साहू, गजेंद्र चौधरी और रामप्रसाद साहू सहित अनेक कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि शामिल रहे।

कुल मिलाकर, भाजपा जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख की पहल और मुख्यमंत्री की स्वीकृति से बालोद जिले में विद्युत अधोसंरचना मजबूत करने की दिशा में ठोस कदम उठा है। अब क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ होकर समयसीमा में पूर्ण होगा और गांव-गांव तक निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!