खेल प्रतिभाओं को सरकार का बड़ा तोहफा: 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिली शासकीय सेवा में नियुक्ति, बालोद के खिलाड़ियों ने भी बढ़ाया जिले का मान
रायपुर/बालोद। छत्तीसगढ़ सरकार ने खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में बड़ा और ऐतिहासिक कदम उठाते हुए वर्ष 2007 की उत्कृष्ट खिलाड़ियों की नियुक्ति नीति के तहत 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को शासकीय सेवा में नियुक्ति प्रदान की है। राज्य शासन द्वारा जारी राजपत्र अधिसूचना में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने…













