Skip to main content

प्रदेश रूचि

छोटी-छोटी बातों पर बच्चों से मारपीट का आरोप, मिर्ची डालने से गर्म प्रेस से जलाने तक की शिकायत; महिला गिरफ्तार

बच्चों से मारपीट और प्रताड़ना के आरोप में महिला गिरफ्तार

मिर्ची आंख में डालने और गर्म प्रेस से कोहनी जलाने का भी आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने की कार्रवाई

बालोद। नाबालिग बच्चों के साथ मारपीट, गाली-गलौज और प्रताड़ना के आरोप में थाना बालोद पुलिस ने पाररास निवासी 39 वर्षीय महिला शबाना बानो पति अब्दुल ताहिर ताज को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार्रवाई के बाद आरोपिया को न्यायालय में पेश किया। मामले में पुलिस की विवेचना जारी है।

पुलिस के मुताबिक, पीड़ित बालक और बालिका ने बाल कल्याण समिति बालोद के समक्ष लिखित शिकायत प्रस्तुत की थी। शिकायत में बच्चों ने आरोप लगाया कि छोटी-छोटी बातों को लेकर उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की जाती थी। शिकायत में एक घटना के दौरान नाबालिग बालक की आंख में मिर्ची डालने तथा पढ़ाई को लेकर गर्म प्रेस आयरन से उसकी कोहनी जलाने का आरोप भी लगाया गया है।

पिता सहित घर से निकालने की धमकी का आरोप

बच्चों ने शिकायत में यह भी आरोप लगाया कि उन्हें और उनके पिता को घर से बाहर निकालने की धमकी दी जाती थी। शिकायत सामने आने के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित स्तर पर जांच की गई। जांच के दौरान प्रथम दृष्टया मारपीट एवं प्रताड़ना के आरोप सामने आने पर थाना बालोद में अपराध क्रमांक 497/2026 दर्ज किया गया।

पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 115(2) तथा किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम, 2015 की धारा 75 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।

सुबह 10:45 बजे हुई गिरफ्तारी

पुलिस के अनुसार, प्रकरण में आरोपिया शबाना बानो को 8 अक्टूबर 2026 को सुबह 10:45 बजे विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी की सूचना नियमानुसार देने के बाद उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बच्चों के साथ हिंसा, मारपीट या किसी भी तरह की प्रताड़ना से जुड़ी शिकायतों को गंभीरता से लिया जा रहा है। मामले में आगे की कार्रवाई विवेचना के आधार पर की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!