मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच संगठनात्मक गतिविधियों, वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य तथा जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर आत्मीय एवं सार्थक चर्चा हुई। राकेश यादव ने रमेश बैस के लंबे सार्वजनिक जीवन, प्रशासनिक अनुभव तथा संगठन के प्रति उनके योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनका मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहा है।

पूर्व राज्यपाल रमेश बैस ने भी राकेश यादव का आत्मीयता से स्वागत करते हुए शुभकामनाओं के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने संगठन की मजबूती, जनसेवा की भावना और समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को समर्पित भाव से कार्य करने का संदेश दिया।
यह सौजन्य मुलाकात आत्मीय वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें संगठनात्मक समन्वय, जनसेवा और आगामी गतिविधियों को लेकर भी सकारात्मक विचार-विमर्श हुआ। राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में इस मुलाकात को एक महत्वपूर्ण शिष्टाचार भेंट के रूप में देखा जा रहा है।




















