दल्लीराजहरा की महिला हुई ऑनलाइन ठग का शिकार…ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर 1 लाख 6 हजार हुआ खाते से पार
बालोद।जिले के दल्ली राजहरा नगर पालिका के वार्ड चार की महिला आनलाईन शापिंग में धोखाधड़ी की शिकार हुई है। उक्त महिला से अज्ञात मोबाइल धारक द्वारा आनलाईन शापिंग के दौरान डिलीवरी ब्वाय को पता बताने के नाम पर फोन पे में 2 रूपये डलवाकर खाता से 1 लाख 06 हजार 209 रूपये की धोखाधड़ी किया…













