प्रदेश रूचि

बालोद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतर्राज्यीय डीजल चोर गिरोह का भंडाफोड़, 5.51 लाख की संपत्ति जब्त,दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार; ट्रकों से डीजल चोरी कर भिलाई में बेचते थे आरोपीशौर्य चक्र से सम्मानित वीर जवानों से मिले उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, कहा- देश को ऐसे सपूतों पर गर्वकलेक्ट्रेट में अब नहीं लगेगी भीड़! बालोद प्रशासन ने 500 मीटर दायरे में लागू की धारा 163बालोद में फिर गहराया ईंधन संकट, पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें; किसानों और व्यापारियों की बढ़ी चिंताबालोद में चरणदास महंत का ‘निजी दौरा’ बना सियासी चर्चा का केंद्र, 2028 मिशन की तैयारी के संकेतों के बीच तीनों विधायकों से की मुलाकात

बालोद के ज्वेलरी व्यवसायी के खिलाफ एक और अतिक्रमण मामले को लेकर एसडीएम के पास हुई शिकायत.. शहर युवा कांग्रेस अध्यक्ष इन मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

बालोद- नगर के ज्वेलरी व्यसायी विकास श्री श्रीमाल द्वारा धोटीया चौक से लगा शासकीय वन क्षेत्र की भूमि पर अनाधिकृत रूप से धेरा डालकर निजी उपयोग करने के मामले अभी सुलझा नही है और दूसरे स्थान पर अतिक्रमण करने के मामले सामने आए है।जिला मुख्यालय के वार्ड 16 बालोद के 13 व्यक्तियों के आवास की गंदा पानी निकासी एवं आवागमन के लिए सुरक्षित भूमि को संस्कार शाला के संचालक विकास श्रीश्रीमाल के द्वारा अवैध रूप से अतिक्रमण कर संस्कार शाला के मैदान में समाहित किये जाने के संबंध में उचित जांच कर भूमि से बेदखल किये जाने की मांग को लेकर मंगलवार को युवा काग्रेस के अध्यक्ष साजन पटेल ने एसडीएम को ज्ञापन सौपा है।

संस्कार शाला की खेल मैदान का उचित सीमांकन कराया जाना सार्वजनिक हित में आवश्यक

युवा काग्रेस अध्यक्ष साजन पटेल द्वारा सौपे गए ज्ञापन में बताया कि पूर्व में मोहल्ला वासियों ने आवास की गंदा पानी निकासी के लिए नाली निर्माण तथा आवागमन के लिए सी.सी. सडक निर्माण हेतु आवेदन पत्र मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद बालोद को दिया गया। उक्त आवेदन पत्र पर नगर पालिका द्वारा नाली निर्माण एवं सी.सी. सडक निर्माण के लिए कोई पहल नहीं किया गया और न ही संस्कार शाला के मैदान की भूमि का कोई सीमांकन नहीं कराया गया। सीमांकन नहीं किये जाने से स्पष्ट होता है कि संस्कार शाला की खेल मैदान में नाली निर्माण एवं सी.सी सड़क की भूमि अतिक्रमण कर समाहित कर लिया है जिससे वार्ड क्रमांक 16 के निवासियों को गंदा पानी निकासी एवं आवागमन में वैधानिक कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है इसलिए संस्कार शाला की खेल मैदान का उचित सीमांकन कराया जाना सार्वजनिक हित में आवश्यक है । साजन पटेल ने उपरोक्त तथ्यों के आधार पर संस्कार शाला की खेल मैदान की भूमि को उचित सीमांकन कर अतिक्रमित भूमि से बेदखल कर गंदा पानी निकासी हेतु नाली निर्माण एवं आवागमन के लिए सी.सी. सडक निर्माण हेतु सुनिश्चित करने की मांग एसडीएम से की है।

*बालोद शहर के नामचीन ज्वेलरी व्यापारी के खिलाफ कलेक्ट्रेट में हुई शिकायत..शासकीय जमीन दबाने का आरोप..कौन है ये ज्वेलरी व्यवसाई… पढ़े पूरी खबर*

 

 

अतिक्रमण के खिलाफ़ यूथ कांग्रेस शभर अध्यक्ष का अल्टीमेटम..10 में कार्यवाही नही हुई तो करेंगे आंदोलन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!