प्रदेश रूचि

बालोद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतर्राज्यीय डीजल चोर गिरोह का भंडाफोड़, 5.51 लाख की संपत्ति जब्त,दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार; ट्रकों से डीजल चोरी कर भिलाई में बेचते थे आरोपीशौर्य चक्र से सम्मानित वीर जवानों से मिले उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, कहा- देश को ऐसे सपूतों पर गर्वकलेक्ट्रेट में अब नहीं लगेगी भीड़! बालोद प्रशासन ने 500 मीटर दायरे में लागू की धारा 163बालोद में फिर गहराया ईंधन संकट, पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें; किसानों और व्यापारियों की बढ़ी चिंताबालोद में चरणदास महंत का ‘निजी दौरा’ बना सियासी चर्चा का केंद्र, 2028 मिशन की तैयारी के संकेतों के बीच तीनों विधायकों से की मुलाकात

*कलेक्टर ,SP ने ली संयुक्त बैठक…..चिटफंड कंपनी और कानून व्यवस्था को लेकर दिए ये निर्देश..!*

 

धमतरी ….ज़िले के सभी चिटफंड कंपनी और उनकी चल-अचल संपत्ति का ब्यौरा प्राप्त करने कलेक्टर पी.एस.एल्मा और पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर ने आज संयुक्त बैठक लेकर राजस्व अमले को निर्देशित किया। कलेक्टर ने इसके लिए सभी तहसीलदारों को कंपनी के एजेंट्स और अन्य स्रोतों से संचालक की चल-अचल संपत्ति के संबंध में जानकारी एकत्र करने के निर्देश दिए हैं, जिससे आगे की कार्रवाई करने में सुविधा हो। उन्होंने साथ ही तहसीलदारों को निवेशकों की कंपनी में लगाए गए पैसों संबंधी सारे दस्तावेजों की जांच करने कहा है। उक्त जानकारी की रिपोर्ट बनाकर सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को प्रस्तुत करने के निर्देश कलेक्टर ने दिए हैं। इसके अलावा कलेक्टर ने मिलियन माइंस कंपनी की कोड़ेबोड स्थित संपत्ति की शीघ्र नीलामी के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कुरूद और देवयानी कंपनी की संपत्ति की समय सीमा में नीलामी के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व धमतरी को निर्देशित किया। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में दोपहर दो बजे से आयोजित इस बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती प्रियंका महोबिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पॉल, एडीएम ऋषिकेश तिवारी सहित सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मौजूद रहे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!