
सम्मेलन में पीपरखार ना गौठान के गोधन महिला स्वसहायता समूह तथा टटेंगा गौठान के गायत्री महिला स्व सहायता समूह को जैविक खाद निर्माण निर्माण के लिए सम्मानित किया गया। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत धान के बदले अन्य फसल लेने वाले भेड़ी ग्राम के किसान श्री डामन लाल और श्री हीरा लाल तथा पिनकापार के किसान श्री श्यामलाल और श्री संजीव चौधरी को सम्मानित किया गया। श्री डामन लाल और श्री हीरा लाल धान के बदले 0.50 हेक्टेयर में केला तथा श्री श्यामलाल और श्री संजीव चौधरी 0.40 हेक्टेयर में सुगंधित धान की फसल ले रहे हैं।




















