प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

बाजार में बढ़े बारदानों की कीमत…फटे बारदानों से हो रही धान की खरीदी

बालोद- जिले के सभी 138 उपार्जन केंद्रों में समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी तेजी से हो रही है। खरीदी केंद्रों में धान की आवक भी बढ़ी है। शासन के उक्त निर्देश के बाद एकाएक बाजार में बारदाना के दाम बढ़ गए हैं। मजे की बात तो यह है कि व्यापारियों के फटे पुराने बारदाना भी अब कीमती हो गए हैं। एक बारदाना का दाम बाजार में 30 से 40 रुपये तक जा पहुंचा है। व्यापारियों की माने तो धान खरीदी शुरू होते ही दाम और भी बढ़ सकते हैं। हालात यहां तक पहुंच चुका है कि अब फटे पुराना बारदाना भी बाजार में बिकने लगा है और किसानों की मजबूरी है कि उन्हें धान बेचनी है तो बारदाना खरीदना होगा।

बाजार में बारदाना की जमकर हो रही कालाबजारी

हर रोज आवक बढ़ने से बारदाना की संख्या समितियों में घटती जा रही है। किसान मजबूरी में व्यपारी से कटे फटे बारदाने को ज्यादा दामों में ले रहे है। जिससे किसान परेशान हो गए हैं। बड़ी बात यह है कि किसानों की समस्या को देखते हुए शासन-प्रशासन ने अन्नादाताओं के बारदानों की कीमत को 18 रुपये से बढ़ाकर 25 रुपये कर दी है। इसके बाद से बाजार में बारदाना की कालाबाजारी बढ़ गई है। जो बारदाना पहले 15 से 25 रुपये में बिक रहा था। वर्तमान में बारदाना की कीमत 30 से 40 हो गई है।


बाजार में कटे फटे बारदाना को 25 से 30 रुपये में खरीद रहे किसान

बाजार में 25 से 30 रुपये वाला बारदाना कई जगहों से फटा हुआ है। जिसके चलते किसान मजबूरी में 30 या उससे अधिक रूपये वाला बारदाना खरीदकर नुकसान उठा रहे हैं।बारदाने की मांग बढऩे से अब उसके दाम में उछाल आ गया है।किसानों ने बताया कि शुरुआती दिनों में जो बारदाना 25 रुपए में बिक रहा था, वह अब 30 से 35 रुपए में बिक रहा है। कटे-फटे व पुराने बारदाने को भी 25 से 30 रुपए में बेचा जा रहा है। साथ ही व्यापारी किसानों को बारदाना छांटकर लेने नहीं देते हैं। बंडल में जैसा बारदाना होता है, किसानों को वैसा बारदाना लेना पड़ता है।

बारदाना की मारामारी बढ़ी

खरीदी केंद्रों में किसानों द्वारा लाने वाले बारदानों की कीमत 18 रुपये से बढ़ाकर 25 रुपये करने के बाद बाजार में इसकी मारामारी शुरू हो गई है। कई व्यापारी 35 से 40 रुपये के नीचे बारदाना बेच ही नहीं रहे हैं। कुछ जगहों पर किसानों को 25 से 30 रुपये वाला बारदाना मिल तो रहा है, पर वो भी कई जगहों से फटा हुआ है। मारमारी के बीच किसान मजबूरी में बारदाना लेकर सिलाई करा रहे हैं। वहीं ज्यादातर किसान नुकसान उठाकर 30 से 35 रुपये वाला ही बारदाना खरीद रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!