Skip to main content

प्रदेश रूचि

दिसंबर में रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी! बंगाल, गुजरात और महाराष्ट्र रूट की कई ट्रेनें रद्द, बिलासपुर-दुर्ग समेत हावड़ा, मुंबई, सूरत और अहमदाबाद जाने वाले यात्री रहें सतर्कदिवाली से पहले मिठाई-पनीर फैक्ट्रियों में छापा, कहीं एक्सपायरी दूध तो कहीं गंदगी के बीच तैयार हो रही थीं मिठाइयांबालोद में विज्ञान केंद्र से लेकर 223 करोड़ की सड़क तक, शिक्षा, डिजिटल कृषि, जनशिकायतों और देश की सियासत पर प्रदेशरुचि की खास पड़ताल5 करोड़ के विज्ञान केंद्र पर रोक लगाने की मांग, CM को पत्र; डौंडी में लाल पानी और बुनियादी सुविधाओं का मुद्दा उठायाजयकारों, माता सेवा गीतों और आतिशबाजी के बीच मां दुर्गा को दी गई विदाई

*कलेक्टर से शिकायत के बाद यहाँ के प्राचार्य के. एस. ठाकुर डीईओ कार्यालय अटैच….. वेदप्रकाश सेन होंगे प्रभारी प्राचार्य… शाला विकास समिति ने प्रिंसिपल पर लगाए थे गंभीर आरोप…..सात दिनों का अल्टीमेटम देकर तालाबंदी की दी थी चेतावनी..!*

 

धमतरी….. कलेक्टर के आदेश के बाद डीईओ रजनी नेल्सन ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिहावा के प्राचार्य कुलदीप सिंह ठाकुर को DEO कार्यालय धमतरी अटैच कर दिया गया है…. इस बाबत डीईओ ने आदेश जारी कर दिया है… अब वेदराम सेन सिहावा स्कूल के नए प्रभारी प्राचार्य होंगे… बता दे कि शाला विकास समिति सिहावा के प्रतिनिधि और पालक बीते 2 दिसंबर को कलेक्टर से मुलाकात कर प्रिंसिपल के. एस .ठाकुर की शिकायत की थी… और आरोप लगाया था कि प्राचार्य के. एस .ठाकुर का स्कूल में शराब का सेवन कर आते है, उनका स्कूल आने, जाने का कोई टाइम नहीं है…

जब स्कूल में उनकी पदस्थापना हुई है तब से स्कूल के क्रियाकलाप और बच्चों की पढ़ाई पर खासा असर पड़ा है…वहीँ समिति के अध्यक्ष जितेंद्रवीर नाग, सिहावा उपसरपंच महेंद्र धेनु सेवक, प्रवीण गुप्ता, नितिन यदु, सहित अन्य लोगों कार्यवाई नहीं 7 दिन का अल्टीमेटम दिया था और स्कूल में तालाबंदी की बात कही थी…मामला को गंभीरता से लेते हुए शिकायत के पांचवे दिन कलेक्टर के आदेश पर प्राचार्य के. एस. ठाकुर को सिहावा से डीईओ कार्यालय अटैच कर दिया गया है….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!