प्रदेश रूचि

बालोद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतर्राज्यीय डीजल चोर गिरोह का भंडाफोड़, 5.51 लाख की संपत्ति जब्त,दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार; ट्रकों से डीजल चोरी कर भिलाई में बेचते थे आरोपीशौर्य चक्र से सम्मानित वीर जवानों से मिले उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, कहा- देश को ऐसे सपूतों पर गर्वकलेक्ट्रेट में अब नहीं लगेगी भीड़! बालोद प्रशासन ने 500 मीटर दायरे में लागू की धारा 163बालोद में फिर गहराया ईंधन संकट, पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें; किसानों और व्यापारियों की बढ़ी चिंताबालोद में चरणदास महंत का ‘निजी दौरा’ बना सियासी चर्चा का केंद्र, 2028 मिशन की तैयारी के संकेतों के बीच तीनों विधायकों से की मुलाकात

दिल दहला देने वाली घटना आई सामने..बाइक सवार 3 युवक को मारी ठोकर..तीनो की हुई मौत

धमतरी…..जिले के केरेगांव थाना से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है….यहाँ पर एक अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार तीन युवक को ठोकर मार दी…जिन्हें उपचार के जिला अस्पताल ले जाया गया जहाँ डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया… वहीँ पुलिस अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर चालक की तलाश में जुट गई है… जानकारी के मुताबिक हाइवे पुलिस पेट्रोलिंग को बीते देर रात लोगों से सूचना मिली कि केरेगांव के पास तीन लोग घायल स्थिति में सड़क पर पड़े है.

.. जिसके बाद पेट्रोलिंग टीम तत्काल मौके पर पहुँचकर तीनों घायल को इलाज के लिए 108 की मदद से जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने तीनों को मृत घोषित कर दिया… केरेगाँव थाना प्रभारी रामनरेश सेंगर ने बताया कि मृतक अमृत कुमार पिता डोमार कमार 33 वर्ष ,रामप्रकाश पिता दशरथ कमार 23 वर्ष , और भुनेश्वर ,मोनू पिता सहदेव ध्रुव… तीनों नगरी थाना इलाके के ग्राम कल्लेमेटा के निवासी थे.. और तीनों धमतरी से नगरी अपने घर जा रहे थे… जिन्हें केरेगांव थाना के पास किसी अज्ञात ट्रक ने ठोकर मार दिया..फिरहाल केरेगाँव पुलिस अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!