Skip to main content

प्रदेश रूचि

दिसंबर में रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी! बंगाल, गुजरात और महाराष्ट्र रूट की कई ट्रेनें रद्द, बिलासपुर-दुर्ग समेत हावड़ा, मुंबई, सूरत और अहमदाबाद जाने वाले यात्री रहें सतर्कदिवाली से पहले मिठाई-पनीर फैक्ट्रियों में छापा, कहीं एक्सपायरी दूध तो कहीं गंदगी के बीच तैयार हो रही थीं मिठाइयांबालोद में विज्ञान केंद्र से लेकर 223 करोड़ की सड़क तक, शिक्षा, डिजिटल कृषि, जनशिकायतों और देश की सियासत पर प्रदेशरुचि की खास पड़ताल5 करोड़ के विज्ञान केंद्र पर रोक लगाने की मांग, CM को पत्र; डौंडी में लाल पानी और बुनियादी सुविधाओं का मुद्दा उठायाजयकारों, माता सेवा गीतों और आतिशबाजी के बीच मां दुर्गा को दी गई विदाई

*सावधान ! खतरा अभी टला नहीं : फिर दिखा तेंदुआ …….देर शाम सिहावा पहाड़ी पर फिर दिखाई दिया तेंदुआ……वन विभाग लगातार कर रहे लोगों को सचेत…!*

 

धमतरी…..जिले के सिहावा – नगरी इलाके में इन दिनों तेंदुओं की मौजूदगी ने लोगों में जबरदस्त दहशत पैदा कर रखा है… बीते कल को बिड़गुड़ी रेंज के सिहावा पहाड़ी गुफा के नीचे वन विभाग द्वारा लगाये गए पिंजरे में एक तेंदुआ कैद हो गया… जिसे वन विभाग की टीम ने ले जाकर सीतानदी टाइगर रिर्जव के अरसीकन्हार वन परिक्षेत्र के कंपार्टमेंट 224 में छोड़ दिया…भले ही तड़के सुबह एक तेंदुआ पकड़ में आ गया हो… लेकिन स्थानीय लोगों की माने तो देर शाम सिहावा श्रृंगीऋषि पहाड़ी के नीचे गणेश घाट में फिर एक तेंदुआ को देखा गया….. जो नीचे नदी की तरफ उतर रहा था इस बीच वहाँ से गुजरने वाले कार को देखकर तेंदुआ वापस पहाड़ी की ओर भाग गया….. मतलब की कुल मिलाकर कहे तो सिहावा पहाड़ी में अभी भी तेंदुआ की मौजूदगी है …जिससे लोगों को सतर्क रहना होगा..हालांकि वन विभाग की टीम भी लगातार अपने ड्यूटी में तैनात होकर लोगों को आगाह कर रही है…जिससे लोग सुरक्षित और सतर्क रहें…इधर, सिहावा के गणेश घाट, गुफा के नीचे और मुकुंदपुर में पिंजरा अब भी लगाया हुआ है….

SDO हरीश पांडे बोले.
वहीँ वन विभाग के एसडीओ हरीश पांडे ने बताया कि अभी भी सिहावा पहाड़ी पर तेंदुआ की मौजूदगी है लेकिन संख्या कितनी ये बता पाना मुश्किल है… वन विभाग की टीम अपनी ड्यूटी में मुश्तैद है ..लगातार लोगों को मुनादी या अन्य तरीके से आगाह किया जा रहा है… जिससे लोग सुरक्षित और सतर्क रहें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!