Skip to main content

प्रदेश रूचि

डौंडीलोहारा जनपद के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे 2.20 करोड़ के कार्य, कुसुम शर्मा के प्रयासों को मिली सफलतादिसंबर में रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी! बंगाल, गुजरात और महाराष्ट्र रूट की कई ट्रेनें रद्द, बिलासपुर-दुर्ग समेत हावड़ा, मुंबई, सूरत और अहमदाबाद जाने वाले यात्री रहें सतर्कदिवाली से पहले मिठाई-पनीर फैक्ट्रियों में छापा, कहीं एक्सपायरी दूध तो कहीं गंदगी के बीच तैयार हो रही थीं मिठाइयांबालोद में विज्ञान केंद्र से लेकर 223 करोड़ की सड़क तक, शिक्षा, डिजिटल कृषि, जनशिकायतों और देश की सियासत पर प्रदेशरुचि की खास पड़ताल5 करोड़ के विज्ञान केंद्र पर रोक लगाने की मांग, CM को पत्र; डौंडी में लाल पानी और बुनियादी सुविधाओं का मुद्दा उठाया

साइबर अपराध से बचाव की जानकारी देने अब पुलिस खुद पहुंच रही स्कूली बच्चो के बीच…बालोद जिले के इस स्कूल में पहुंचे पुलिस विभाग के अधिकारी

बालोद-जिला मुख्यालय के आदर्श कन्या विद्यालय में शुक्रवार को यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमे 70-80बालिकाओं ने ट्रेफिक नियम व साइबर अपराध से बचने के तरीके जाने। पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार के मार्गदर्शन मे अतिरिक्त्त पुलिस अधीक्षक दौलत पोरते के निर्देशन मे यातायात थाना बालोद द्वारा यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन आदर्श कन्या शाला बालोद में किया किया गया ,जिसमे 70 -80 बालिकाओ ने हिस्सा लिया , इस अवसर पर बालिकाओ को साइबर अपराध व उनके अधिकारों के संबंध में जागरूक किया गया।


यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक नवल किशोर कश्यप द्वारा ,सड़क सुरक्षा ,व यातायात के नियमो की विस्तृत जानकारी बालिकाओ को दी ,विडिओ के माध्यम से दुपहिया वाहन में हेलमेट लागाने ,चारपहिया वहांन चलाते समय सीट बेल्ट लगाने, दुपहिया वाहन में तीन सवारी न बिठाने ,शराब पीकर वाहन नही चलाने ,मालवाहन पर सवारी न बिठाने ,इनके दुष्प्रभाव ,यातायात संकेतो व नियमो के फायदे के बारे में बताया ।लायसेंस बनाने की प्रकिया एवम निर्धारित उम्र के बारे में विस्तार से जानकारी दी। निरीक्षक रोहित मालेकर प्रभारी साइबर सेल के द्वारा साइबर कवच साइबर अपराध से सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत साइबर अपराध क्या है ,डिजिटाइजेशन के साथ साइबर अपराध में किस प्रकार से बढ़ोत्तरी दर्ज हो रही है , एटीएम फ्रॉड ,केबीसी फ्रॉड ,लॉटरी फ्रॉड ,ओ एल एक्स फ्रॉड ,टावर लगाने के नाम पर फ्रॉड , गूगल पे ,फ़ोन पे पर कैश बैक आफर , ग्रामीण इलाके में नॉकरी लगाने के नाम से हो रही ठगी ,पैसे को सही सुरक्षित जगह बैंको में निवेश करने चिट फंड कंपनी से बचने के तरीके, सोशल मीडिया व्हाट्सएप ,फेशबुक ,इंस्टाग्राम ,का सुरक्षित प्रयोग ,के तरीके ,महिला अपराधों में रिपोर्ट ,साइबर अपराध में 155260 ,व क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल में रिपोर्ट कैसे करे ,जानकारी दी गई। इस अवसर पर शालेय परिवार एवम यातायात के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!