
बता दे कि आज शासकीय अवकाश होने के कारण ओपीडी बंद होने से मरीज अस्पताल नही पहुचे थे।मिली जानकारी के अनुसार दोपहर में जिला अस्पताल के ओपीडी के बाई ओर सीढ़ी की दीवाल में लगी तार में शार्टशर्किट होने से आग की लपट निकलने लगा। इसे देख मरीजों ने हल्ला करना शुरु कर दिया। देखते ही देखते पूरा ओपीडी परिसर मे धुंआ ही धुंआ हो गया। हल्ला सुनकर अस्पताल प्रबंधक ने तत्काल मुख्य बोर्ड का स्वीच ऑफ कर दिया। इसके बाद आग को फैलने से रोका गया। घटना में किसी भी तरह का हताहत नहीं हुआ। बाद में मेन लाइन काटकर जेनरेटर सेवा से बिजली की आपूर्ति शुरु की गयी।




















