Skip to main content

प्रदेश रूचि

दिसंबर में रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी! बंगाल, गुजरात और महाराष्ट्र रूट की कई ट्रेनें रद्द, बिलासपुर-दुर्ग समेत हावड़ा, मुंबई, सूरत और अहमदाबाद जाने वाले यात्री रहें सतर्कदिवाली से पहले मिठाई-पनीर फैक्ट्रियों में छापा, कहीं एक्सपायरी दूध तो कहीं गंदगी के बीच तैयार हो रही थीं मिठाइयांबालोद में विज्ञान केंद्र से लेकर 223 करोड़ की सड़क तक, शिक्षा, डिजिटल कृषि, जनशिकायतों और देश की सियासत पर प्रदेशरुचि की खास पड़ताल5 करोड़ के विज्ञान केंद्र पर रोक लगाने की मांग, CM को पत्र; डौंडी में लाल पानी और बुनियादी सुविधाओं का मुद्दा उठायाजयकारों, माता सेवा गीतों और आतिशबाजी के बीच मां दुर्गा को दी गई विदाई

आज से शुरू हुए प्रदेश स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में स्कूली शिक्षा विभाग के व्यवस्था की खुली पोल…शौचालय में इतनी गंदगी की बच्चो को लेना पड़ रहा सुलभ शौचालय का सहारा

बालोद-जिला मुख्यालय में 21 वीं राज्य स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता अव्यवस्थाओ से घिर गई है। शिक्षा विभाग द्वारा खिलाड़ियों के रहने खाने पीने की समुचित व्यवस्था नही किया गया। छात्रों को पैदल चलकर आवास जाने को मजबूर हैं।शिक्षा विभाग द्वारा छात्रों को लाने ले जाने के लिए बस का इंतजाम नही किया गया हैं।

रायपुर सभाग के खिलाड़ियों को जिला मुख्यालय के गुरुकुल स्कूल में ठहराया गया है जहाँ शौचालय में भारी गंदगी होने से खिलाड़ियों को मजबूरी में शौचालय के लिए नया बस स्टैंड स्थित सुलभ शौचालय में जाना पड़ रहा है। जिसके लिए बच्चों को अपने जेब से पैसे खर्च करना पड़ रहा है

जिला मुख्यालय के सरदार पटेल मैदान में इस समय पूरे छत्तीसगढ़ के स्कूली बच्चे अपना जौहर दिखा रहे हैं. लेकिन स्कूली खेक प्रतियोगिता में शामिल होने आए खिलाड़ी अव्यवस्थाओं से जूझ रहे हैं जिसे जिम्मेदार अधिकारी अनदेखा कर किसी भी तरह खेल का समापन करने पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं।

 

इन खिलाड़ियों ने बताया कि सरदार पटेल मैदान से डेढ किमी दूर से पैदल चलकर दल्ली रोड स्थित संस्कार शाला में रहने के लिए जाते हैं। स्कूल के बाथरूम और शौचालय में भारी गंदगी है।शौचालय में जाने लायक नही है। बदबू से परेशान होकर शुलभ शौचालय जाने को मजबूर हैं। शाम होते होते जिले के जिला शिक्षा अधिकारी का भी प्रभार बदलते हुए डिप्टी कलेक्टर रश्मि वर्मा को बालोद जिला शिक्षा अधिकारी प्रभार दिया गया है बहरहाल देखना होगा पूर्व अधिकारी के नेतृत्व में हुए इस गड़बड़ी को कब तक सुधार किया जाता है और दीगर जिलों से पहुंचे स्कूली छात्रों को समुचित सुविधा उपलब्ध हो पाती है 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!