Skip to main content

प्रदेश रूचि

दिसंबर में रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी! बंगाल, गुजरात और महाराष्ट्र रूट की कई ट्रेनें रद्द, बिलासपुर-दुर्ग समेत हावड़ा, मुंबई, सूरत और अहमदाबाद जाने वाले यात्री रहें सतर्कदिवाली से पहले मिठाई-पनीर फैक्ट्रियों में छापा, कहीं एक्सपायरी दूध तो कहीं गंदगी के बीच तैयार हो रही थीं मिठाइयांबालोद में विज्ञान केंद्र से लेकर 223 करोड़ की सड़क तक, शिक्षा, डिजिटल कृषि, जनशिकायतों और देश की सियासत पर प्रदेशरुचि की खास पड़ताल5 करोड़ के विज्ञान केंद्र पर रोक लगाने की मांग, CM को पत्र; डौंडी में लाल पानी और बुनियादी सुविधाओं का मुद्दा उठायाजयकारों, माता सेवा गीतों और आतिशबाजी के बीच मां दुर्गा को दी गई विदाई

बालोद पुलिस अधीक्षक ने शास्त्रागार में अस्त्र शस्त्र का किया पूजा…दशहरे के दिन शस्त्रों के पूजा की क्या है मान्यता.. साल भर उपयोग के बाद दशहरे को क्यों होती है शस्त्रों की पूजा

बालोद- जिला मुख्यालय के पुलिस लाइन में स्थित शास्त्रागार में दशहरे के मौके पर एसपी सदानंद कुमार ने शस्त्रों व वाहनो की पूजा अर्चना की. इस अवसर पर जिले के तमाम पुलिस के आला-अधिकारी भी मौजूद रहे।


बता दें कि दशहरा का पर्व शुक्रवार को पूरे देश में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर बुराई के प्रतीक रावण का दहन किया जाता है। दशहरा पर्व को विजयादशमी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन दशहरा पूजा के साथ अस्त्र-शस्त्र की पूजा का विधान है. कहा जाता है कि इस दिन शस्त्र पूजा से शत्रुओं पर विजय प्राप्त होती है. इसी परंपरा का निर्वहन करते हुए पुलिस लाईन में अस्त्र शष्त्रों की पूजा पाठ की गई। इस दौरान पुलिस के सभी अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।इस दौरान एसपी सदानंद कुमार ने कहा की बुराई पर अच्छाई के जीत का पर्व विजया दशमी पर हर साल यहां पर शस्त्रों कि पूजा की जाती है। इस बार भी इस परम्परा को आगे बढ़ाते हुए पूजा की गई है। इसके अलावा जिले में सुख-शांति बनी रहे। इसकी कामना की गई है।

 

इस अवसर पर रक्षित केंद्र में पुलिस अधीक्षक अधीक्षक सदानंद कुमार, अतरिक्त पुलिस अधीक्षक डी.आर पोर्ते,सीएसपी राजहरा मनोज तिर्की, रक्षित निरीक्षक मधुसूदन नाग, निरीक्षक जीएस ठाकुर, मनीष शर्मा, नवल किशोर कश्यप , रोहित मालेकर एवं रक्षित केंद्र और थाना के अन्य अधिकारी कर्मचारी द्वारा रक्षित केंद्र बालोद में विधि सम्मत *शस्त्रों एवं वाहनों की पूजा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!