प्रदेश रूचि

तांदुला कॉम्प्लेक्स मॉडल प्रदर्शनी का शुभारंभ: जिले की सिंचाई परियोजनाओं और जल प्रबंधन व्यवस्था का मिलेगा सजीव अनुभवशिक्षामंत्री से मिले शालेय शिक्षक संघ के पदाधिकारी, गर्मी के बीच स्कूल खोलने के फैसले पर पुनर्विचार की मांगमोदी सरकार के 12 वर्ष विकास, विश्वास और जनकल्याण का स्वर्णिम काल : सांसद संतोष पाण्डेयनिर्विरोध जिलाध्यक्ष चुने गए संजोग टावरी, संगठन को मजबूत बनाने और समाज के जीवनस्तर में सुधार का लिया संकल्पबालोद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतर्राज्यीय डीजल चोर गिरोह का भंडाफोड़, 5.51 लाख की संपत्ति जब्त,दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार; ट्रकों से डीजल चोरी कर भिलाई में बेचते थे आरोपी

*तेंदुआ हमला UPDATE : लोगों के आक्रोश और चक्काजाम के बाद वन विभाग ने देर रात और तड़के सुबह लगाया 2 पिंजरा…… एसडीओ बोले गरियाबंद और महासमुंद से लाया जा रहा दो और पिंजरा भी लगाया जाएगा…!*

 

धमतरी….. लोगों के आक्रोश और चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन के बाद हरकत में आये वन विभाग ने आखिरकार तेंदुआ को पकड़ने के लिए पिंजरा लगा ही दिया…..बताया जा रहा है कि एक पिंजरा देर रात सोनामागर में और दूसरा पिंजरा सिहावा के गणेश घाट में तड़के सुबह 5 बजे लगाया गया है…वहीँ अभी दो और पिंजरा लगाया जाएगा एक शीतला मंदिर के पास और मुकुंदपुर पहाड़ी पर….

.बता दे कि बीते कल को देर शाम उड़ीसा से परिवार के साथ श्रृंगीऋषि आये 6 वर्षीय बच्चे पर तेंदुआ ने हमला कर मौत के घाट उतार दिया…जिसके बाद स्थानीय लोगों में वन विभाग के खिलाफ जमकर आक्रोश देखा गया…जिन्होंने सिहावा बस स्टैंड में चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन भी किये… वहीँ क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के खिलाफ भी नाराजगी देखा गया.. बता दे कि इसी इलाके में तेंदुए के हमले में अब तक तीन मासूम बच्चों की मौत हो चुकी है…और लगातार क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी देखा जा रहा है…वहीँ इस मामले में एसडीओ हरीश पांडे ने बताया कि सोनामागर और गणेशघाट में पिंजरा लगा दिया गया है… शीलता मंदिर और मुकुंदपुर में भी पिंजरा लगाया जाएगा जिसे गरियाबंद और महासमुंद से लाया जा रहा है… वन विभाग लगातार लोगों को आगाह कर रही है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!