प्रदेश रूचि

Exclusive:- दल्लीराजहरा के मेडिकल दुकान से नशीली दवाई बिक्री मामले में खाद्य औषधि विभाग ने दुकान का लाइसेंस किया निरस्त

 

बालोद – बालोद जिले के दल्लीराजहरा स्थित मेसर्स प्रताप मेडीकल स्टोर्स में जिले के ड्रग इंस्पेक्टर व पुलिस की टीम द्वारा नशीली दवाओं के विक्रय की शिकायत पर जांच करने पहुंची थी जिसके बाद उक्त मेडिकल दुकान से Tab. Alpracan 0.5 mg 12000 नग तथा Cap Proxyined.Spas कैप्सूल 3600 नग बरामद की गई

तथा विभागीय लोगो द्वारा इतने बड़े पैमाने पर प्रतिबंधित दवाइयों की उपलब्धता को लेकर जब दुकानदार से आवश्यक दस्तावेज की मांग की गई तो दुकान संचालक के पास कोई वैधानिक कागजात नही होने के कारण दुकान संचालक को गिरफ्तार किया गया तथा मामले की जांच के बाद विभागीय रिपोर्ट के आधार पर उक्त दुकान लाइसेंस को बालोद ड्रग विभाग द्वारा निरस्त कर दिया गया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!