Skip to main content

प्रदेश रूचि

दिसंबर में रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी! बंगाल, गुजरात और महाराष्ट्र रूट की कई ट्रेनें रद्द, बिलासपुर-दुर्ग समेत हावड़ा, मुंबई, सूरत और अहमदाबाद जाने वाले यात्री रहें सतर्कदिवाली से पहले मिठाई-पनीर फैक्ट्रियों में छापा, कहीं एक्सपायरी दूध तो कहीं गंदगी के बीच तैयार हो रही थीं मिठाइयांबालोद में विज्ञान केंद्र से लेकर 223 करोड़ की सड़क तक, शिक्षा, डिजिटल कृषि, जनशिकायतों और देश की सियासत पर प्रदेशरुचि की खास पड़ताल5 करोड़ के विज्ञान केंद्र पर रोक लगाने की मांग, CM को पत्र; डौंडी में लाल पानी और बुनियादी सुविधाओं का मुद्दा उठायाजयकारों, माता सेवा गीतों और आतिशबाजी के बीच मां दुर्गा को दी गई विदाई

गरीबो के चांवल में कटौती के विरोध में भाजपाइयों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

बालोद- राज्य सरकार के खिलाफ बालोद जिला मुख्यालय के आमापारा स्थित सहकारी उपभोक्ता दुकान के सामने भाजपाइयों ने गुरुवार को प्रदर्शन किया। इसमें भारतीय जनता पार्टी के सभी पदाधिकारी एवं सभी युवा सदस्यों एवं महिला सदस्य शामिल थे। इस दौरान भाजपा के प्रदेश मंत्री राकेश यादव ने कहा कि भीषण कोरोना काल में हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा नवंबर माह तक सभी देशवासियों के प्रत्येक परिवार के सदस्यों को 5 किलो मुफ्त चावल मुहैया कराने की घोषणा एवं योजना को क्रियान्वयन किया गया। जिसे छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा इस योजना का एवं घोषणा का उल्लंघन किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा प्रति व्यक्ति 5 किलो के स्थान पर 3 किलो चावल दिया जा रहा है।

 

2 किलो कटौती कर छत्तीसगढ़ राज्य सरकार के द्वारा जनता के साथ छल एवं भ्रष्टाचार किया जा रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णकांत पवार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा से जनता के हित में सोचने वाली हितेषी पार्टी है, इसलिए छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के द्वारा छत्तीसगढ़ के सभी सहकारी उपभोक्ता केंद्र में जनता के साथ खड़े होकर छत्तीसगढ़ सरकार के विरोध में धरना प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के द्वारा दिए जाने वाले 5 किलो अतिरिक्त चावल को जनता तक पहुंचाने की मांग कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष कृष्णकांत पवार ने बताया कि उक्त मांगो को लेकर भाजपा 8 अक्टूबर शुक्रवार को बालोद शहर के 8 राशन दुकानों और बालोद ब्लाक के 52 राशन दुकानों में 10 से 12 बजे तक एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर विरोध किया जाएगा।इस दोरान प्रदेश मंत्री राकेश यादव,जिलाध्यक्ष कृष्णकांत पवार,भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर,अमित चोपड़ा,तोमन साहू,शरद ठाकुर,संतोष कौशिक,नरेंद्र सोनवानी सहित बड़ी सख्या में भाजपाई शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!