प्रदेश रूचि

कवर्धा मामले में भाजपा ने प्रदेश सरकार व मंत्री मोहम्मद अकबर के खिलाफ निकाली रैली… पुलिस को छकाते हुए किया पुतला दहन

बालोद-भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के आह्वान पर शहर मंडल के मार्गदर्शन पर कवर्धा में हुए हिंदुओं के साथ अत्याचार,हिंदू धर्म के ध्वज का अपमान,पुलिस के द्वारा हिंदुओं पर लाठीचार्ज एवं उपद्रवी तत्वों के खिलाफ अभी तक कोई कार्यवाही नहीं होने के विरोध में गुरुवार को भाजयुमो के शहर मंडल द्वारा जय स्तंभ चौक से लेकर पुराना बस स्टैंड तक रैली निकालकर प्रदेश की तानाशाही सरकार के खिलाफ हल्ला बोल एवं जमकर नारेबाजी की और प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर व बालोद विधायिका संगीता सिन्हा का पुतला जलाया।छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार बनने के बाद इन 3 सालों में लगातार धर्मांतरण का मुद्दा हो यह हिंदुओं को दबाने का प्रयास हो और लगातार उपद्रवी तत्वों को संरक्षण देने का काम हो या सरकार कर रही है जिसकी आज कड़ी शब्दों में भारतीय जनता युवा मोर्चा शहर मंडल ने निंदा की है।


पुतला दहन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री राकेश यादव,भारतीय जनता पार्टी शहर अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर,पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कमलेश सोनी,युवा मोर्चा के शहर अध्यक्ष कमलेश वाधवानी,युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमित चोपड़ा,राजीव शर्मा,भाजपा जिला मंत्री शरद ठाकुर,युवा मोर्चा के जिला पदाधिकारी संदीप सिन्हा,राहुल साहू,लोकेश पटेल,भाजपा शहर मंडल के महामंत्री संतोष कौशिक महामंत्री नरेंद्र सोनवानी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के शहर अध्यक्ष प्रीतम यादव,किसान मोर्चा के शहर अध्यक्ष शशि साहू,महिला मोर्चा शहर अध्यक्ष हितेशवरी कौशिक,व्यापारी प्रकोष्ठ शहर संयोजक राकेश बंटी बाफना,शहर मंडल से तरुण राठी,युवा मोर्चा शहर मंडल के पदाधिकारी राहुल सोनी,सोमन साहू,कमल बजाज,चंद्रेश जैन,विराट राजपूत,यश जैन,भूपत हटीले,धीरज माधवानी,गुणाकर शर्मा,अशोक साहू,चांदमल जैन,निहाल चांडक,समर राजपूत,नमन शर्मा,एवन साहू,तोरण सोलवंशी,कन्या शक्ति संयोजिका शहर काजल यादव, महिला मोर्चा की रेखा यादव,कल्याणी कौशिक,याकेसवरी देशमुख,प्रियंका श्रीवास,ममता यादव,कुमारी भाई ठाकुर, सरस्वती नेताम, आदि भाजपा शहर मंडल,युवा मोर्चा,महिला मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!