Skip to main content

प्रदेश रूचि

दिसंबर में रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी! बंगाल, गुजरात और महाराष्ट्र रूट की कई ट्रेनें रद्द, बिलासपुर-दुर्ग समेत हावड़ा, मुंबई, सूरत और अहमदाबाद जाने वाले यात्री रहें सतर्कदिवाली से पहले मिठाई-पनीर फैक्ट्रियों में छापा, कहीं एक्सपायरी दूध तो कहीं गंदगी के बीच तैयार हो रही थीं मिठाइयांबालोद में विज्ञान केंद्र से लेकर 223 करोड़ की सड़क तक, शिक्षा, डिजिटल कृषि, जनशिकायतों और देश की सियासत पर प्रदेशरुचि की खास पड़ताल5 करोड़ के विज्ञान केंद्र पर रोक लगाने की मांग, CM को पत्र; डौंडी में लाल पानी और बुनियादी सुविधाओं का मुद्दा उठायाजयकारों, माता सेवा गीतों और आतिशबाजी के बीच मां दुर्गा को दी गई विदाई

लखीमपुर में हुए कांग्रेसी नेताओं के गिरफ्तारी के विरोध में एनएसयूआई ने पीएम सीएम सहित गृहमंत्री का फूंका पुतला

बालोद- लखीमपुर खीरी में मृत किसानों के परिवार के लोगों से मिलने जा रही कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा,राहुल गांधी और भूपेश बधेल सहित अन्य कांग्रेसी नेताओं की गिरप्तारी करने के विरोध में एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष कुलदीप यादव के नेतृत्व में गुरुवार को जयस्तंभ चौक में प्रधानमंत्री, गृहमंत्री व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला दहन कर जमकर नारेबाजी किया गया।प्रदेश एनएसयूआई के प्रदेशाध्यक्ष नीरज पांडेय के निर्देशानुसार जिलाध्यक्ष कुलदीप यादव के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,गृहमंत्री अमित शाह व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला दहन कर विरोध दर्ज किया । एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन कर पुतला को हवा में लहराते रहे लेकिन स्थानीय पुलिस मूकदर्शक बनकर पुतला के जलते तक इंतजार करते रहे।पुतला पूरी तरह से जलने के बाद पुलिस पानी लेकर पुतला को बुझाने का प्रयास किया गया।एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष कुलदीप यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में अपने अधिकार के लिए शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे किसानों के ऊपर केंद्रीय मंत्री के पुत्र द्वारा वाहन चढ़ाकर हत्या कर दिया था।मृत किसानों के परिजनों से मुलाकात करने जा रहे महासचिव प्रियंका गांधी,राहुल गांधी ,भूपेश बधेल को गिरप्तार किया गया जिसके विरोध में प्रधनमंत्री,गृहमंत्री व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर विरोध दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!