Skip to main content

प्रदेश रूचि

धान खरीदी से कोयला खदानों तक सरकार पर बैज का सियासी प्रहार, किसानों की परेशानी और आदिवासियों के अधिकारों को बनाया मुद्दाबालोद में जल संसाधन विभाग की लापरवाही की इंतहा! अधिकारी बने मूकदर्शक, ठेकेदारों की जवाबदेही गायब, बदहाल सड़क सुधारने अपनी जेब से खर्च कर मैदान में उतरे किसान!तांदुला नदी पुल के नीचे चल रहा था नशे का गुप्त कारोबार, पुलिस की दबिश में 464 प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ तीन आरोपी गिरफ्तारबालोद में जर्जर बिजली के खंभे दे रहे हादसों को न्योता, मुक्तिधाम मार्ग पर भी खतरा,भाजयुमो नेता ने सीएम हेल्पलाइन में की शिकायतपत्रकार को निशाना बनाने से लेकर बुजुर्ग महिला पर अभद्र टिप्पणी तक, सोशल मीडिया पोस्ट पर जिला प्रेस क्लब सख्त; एसपी से कार्रवाई की मांग

यूपी कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी से हुए दुर्व्यवहार के विरोध में स्थानीय कांग्रेस करेगी कलेक्ट्रेट घेराव

बालोद-उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खिरी में कृषि कानून के विरोध में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे किसानों को वाहन से रौंदकर किये गये निर्मम हत्या एवं शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना देने हेतु लखीमपुरी खिरी जा रहे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड़ा के साथ स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा किये गये बर्बरतापूर्ण अलोकतांत्रिक कार्यवाही के विरोध में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम के आव्हान पर बालोद जिला मुख्यालय में 5 अक्टूबर मंगलवार की सुबह 11 बजे कलेक्ट्रेट का धेराव किया किया जाएगा। जिला काग्रेस कमेटी महामंत्री रतिराम कोसमा ने बालोद जिले में निवासरत प्रदेश कॉग्रेस कमेटी के सदस्य, वरिष्ठजन, विधायक, पूर्व विधायक, नगरपालिका अध्यक्ष गण,सभापति ,पूर्व महापौर ,पार्षद ,पूर्व पार्षद,समस्त प्रदेश पदाधिकारी, शहर एवं ब्लॉक अध्यक्ष गण, शहर एवं ब्लॉक पदाधिकारी एवं ,वार्ड पदाधिकारी एवं सभी सम्मानित सदस्यगण ,महिला कांग्रेस के पदाधिकारी एवं सदस्यगण,युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल, किसान काग्रेस, असंगठित क्षेत्र जनसमस्या निवारण प्रकोष्ठ ,अल्पसंख्यक विभाग, अनुसूचित जाति जनजाति विभाग,पिछड़ा वर्ग विभाग,झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ, बुथ अध्यक्ष,सेक्टर अध्यक्ष,जोन अध्यक्ष एवं सभी मोर्चा प्रकोष्ठों के सदस्य , पदाधिकारियो एव कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को 11 बजे कलेक्ट्रेट के सामने उपस्थित होने की अपील किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!