प्रदेश रूचि

घर मे छिपाकर करता था अवैध रूप से गांजे का कारोबार पुलिस ने किया गिरफ्तार

बालोद-जिले के दल्लीराजहरा पुलिस ने बुधवार को धर में रखे 01 किलो 600 ग्राम गांजे के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। पृथ्वी नेपाली के खिलाफ थाने में धारा 20(ख) नारकोटिक एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है। 01 किलो 600 ग्राम गांजे की कीमत 14 हजार 600 रुपये बताई जा रही है।पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस की टीम दल्लीराजहरा के वार्ड 02 गणेश चौक निवासी पृथ्वी नेपाली के धर में जाकर छापा मारकर धर की तलाशी ली गई जिसमें कमरा में दीवान पलंग के अंदर रखे पृथ्वी नेपाली के कब्जा से एक बजारू थैला प्लास्टिक में परादर्शी पालिथिन जो गहरा भूरा रंग की सेलोटेप से लपटा हुआ दो पैकेट जिसमें एक खुला हुआ था तथा अखबार के पेपर में और छोटे छोटे पैकेट बना था थैला में गांजा जैसे गंध आ रहा था बरामदगी की पंचनामा तैयार किया गया बरामद पदार्थ को पंचनामा तैयार किया। बरामद पदार्थ को तौल कराने तौलक मंथन कुमार को साथ लेकर आये तौलक द्वारा लाये इलेक्ट्रानिक तराजू का सत्यापन कर पंचनामा बनाया बाद तौलक द्वारा मादक पदार्थ गांजा को तौलने पर 1 किलो 600 ग्राम होना पाया गया पंचनामा तैयार किया गया। तौले गये गांजा में से 50-50 ग्राम सैम्पल हेतु निकाल कर तौल कर पृथक किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!