
विभिन्न यूनियनों द्वारा अपने प्रेस विज्ञप्ति व वाट्सऑप ग्रुप के माध्यम से खबर फैलायी थी कि इस बार भी ठेका श्रमिकों को 15 ग्राम चाँदी का सिक्का दे दिया जायेगा।पिछले बार जब नियमित कर्मचारियों को 32 रु. केन्टीन एलाउंस के साथ बी.एस.पी. माइंस केन्टीनों में 1 रुपये में नाश्ता व चाय मिलने वाले दर को 7 रुपये के दर से बढ़ा दिया गया और बताया गया था, कि ठेका श्रमिकों को भी मुफ्त में कूपन मिलेगा, जबकि ठेका श्रमिकों को अपने वेतन से 7 रुपये का भुगतान प्रति कूपन करना पड़ता है। जो कि बाद में ठेका श्रमिकों के वेतन से काट लिया जाता है।ठेका श्रमिक खदान के उत्पादन से लेकर प्लांट ऑपरेशन, मेन्टनेंस, क्लीनिंग तथा डिस्पेच तक में 60 में से 70 प्रतिशत तक के कार्यों में अपनी भूमिका निभा रहे है, खदान के उत्पादन में से लेकर प्लांट ऑपरेशन, मेन्टनेंस तथा डिस्पेच तक 60 से 70 प्रतिशत तक के कार्यों में अपनी भूमिका निभा रहे है।प्रबंधन द्वारा बुलायी गई बैठक में मुख्य महाप्रबंधक, महाप्रबंधक (एम. एण्ड एस.), उप महाप्रबंधक (कार्मिक) शामिल हुए, जबकि यूनियन की ओर से छत्तीसगढ़ माइंस श्रमिक संघ के अध्यक्ष गणेश राम चौधरी दुर्गाप्रसाद देशमुख, शैलेष कुमार बम्बोरे, सरत कुमार, सुधाकर राव, तथा रंजीत सिंह शामिल हुए।




















