Skip to main content

प्रदेश रूचि

आधी रात में दुकान ध्वस्त करने का आरोप: कोर्ट के आदेश पर उठे सवाल, तहसीलदार के फैसले के बाद निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांगडौंडीलोहारा में 25 अगस्त को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का प्रस्तावित दौरा, 5 हजार महिलाओं के सम्मान की तैयारीखेल प्रतिभाओं को सरकार का बड़ा तोहफा: 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिली शासकीय सेवा में नियुक्ति, बालोद के खिलाड़ियों ने भी बढ़ाया जिले का मानबालोद आबकारी विभाग में बड़ी कार्रवाई: उप निरीक्षक आशा राम शाक्य निलंबित, सहायक जिला आबकारी अधिकारी निलोफर जैन पर विभागीय कार्रवाई का प्रस्तावजगतरा में बनेगी नई कृषि उपज मंडी, कलेक्टर ने स्थल निरीक्षण कर यातायात, पार्किंग और सुगम आवागमन के दिए अहम निर्देश

भगवान महावीर जयंती पर जैन समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा.. नगर पालिका अध्यक्ष उपाध्यक्ष सहित ये लोग हुए शामिल

बालोद।बालोद में भगवान-महावीर स्वामी का 2624 वां जन्म कल्याणक महोत्सव बड़े ही हर्ष और उल्लासपूर्ण वातावरण में मनाया गया ।तीन दिनों तक विभिन्न आयोजन किये गए। भगवान की शोभा यात्रा के लिए नगर को सजाया गया तथा प्रमुख मार्गों से शोभायात्रा निकाली गई।। महावीर जन्म कल्याणक समिति के अध्यक्ष आकाश गोलछा के नेतृत्व में तीन दिनों तक विभिन्न आयोजनों के माध्यम से यह पर्व मनाया गया।महावीर जन्म कल्याणक से एक दिन पूर्व विश्व स्तरीय नवकार जाप के भी सहभागी बने जिसमे जैन समाज के अतिरिक्त अन्य लोगों ने भी हिस्सा लिया।

शोभायात्रा में शामिल हुए नपा अध्यक्ष

शोभायात्रा में नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी,उपाध्यक्ष कमलेश सोनी,सभापति-प्रीतम यादव,पार्षद – गिरिजेश गुप्ता, दीपक लोढ़ा,संतोष चौधरी आदि विशेष रूप से उपस्थित थे।। नगर में निकलने वाली शोभा यात्रा में भगवान को रथ में विराजमान कराने की बोली भीखम चंद गोलछा परिवार द्वारा ली गई।छोटे बच्चों के माध्यम से भगवान महावीर के विभिन्न स्वरूपों की झांकी निकाली गई।शोभा यात्रा श्री संभवनाथ जैन मंदिर से निकलकर प्रमुख मार्गो से होते हुए पुनः जैन मंदिर पहुंची जहां भगवान को पुनः विधिपूर्वक विराजित कराया गया।

शोभा यात्रा के जैन मंदिर पहुंचने पर उनके सम्मान में माहेश्वरी पंचायत बालोद , मोरिया मंडल बालोद,एवम आर के सी के राजेश चोपड़ा द्वारा शीतल पेय पदार्थ रखा गया था।मंदिर समिति ने लड्डू बांटा। शोभायात्रा के पश्चात  इंदु ढ़ेलडिया द्वारा धार्मिक प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया जो कि बहुत ही रुचिकर आयोजन रहा।दोपहर में गौतम प्रसादी हुआ जिसके लाभार्थी भीखमचंद सांखला एवम दीपचंद सांखला परिवार थे।स्व मदनलाल बाफना की स्मृति में हलधर चौक में वाटर कूलर का लोकार्पण हुआ।

जिला अस्पताल में फल वितरण एवम गौ शाला में गायों को गुड़ रोटी खिलाने के कार्यक्रम में लोगों ने उत्साह से भाग लिया। जैन श्री संघ अध्यक्ष डॉ प्रदीप जैन एवम महावीर जन्म कल्याणक समिति के अध्यक्ष आकाश गोलछा ने सम्पूर्ण आयोजन में सहयोग प्रदान करने वाले सदस्यों तथा अन्य सभी जिनका प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष सहयोग प्राप्त हुआ उन सभी के लिए धन्यवाद एवम आभार व्यक्त किया। नपा अध्यक्ष  प्रतिभा चौधरी , उपाध्यक्ष कमलेश सोनी के प्रति भी विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया जिन्होंने महावीर वाटिका में महावीर जयंती से पूर्व जीर्णोद्धार कर उसे नया स्वरूप प्रदान किया।

इस आयोजन मे भीखम चंद सांखला, हस्तीमल गोलछा, गुलाबचंद चोपड़ा,शंकरलाल श्रीश्रीमाल,संतोष पारख, भिखमचंद गोलछा,जीवनलाल गोलछा, ताराचंद सांखला हमीरमल नाहटा,भंवरलाल नाहटा,बाबूलाल ढ़ेलडिया,चेतन ढ़ेलडिया,स्वरूप गोलछा, अरुण बाफना,मुकेश भंसाली,प्रकाश भंसाली,गुलाबचंद नाहटा,संतोष नवलखा, मूलचंद रतन बोहरा,मनीष कोठारी,सुभाष बाफना,विकास भंसाली, विनोद गोलछा ,प्रमोद गोलछा, आदि वरिष्ठ जन उपस्थित थे। उक्त जानकारी मंदिर समिति के सचिव रूपचंद गोलछा ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!