Skip to main content

प्रदेश रूचि

आधी रात में दुकान ध्वस्त करने का आरोप: कोर्ट के आदेश पर उठे सवाल, तहसीलदार के फैसले के बाद निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांगडौंडीलोहारा में 25 अगस्त को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का प्रस्तावित दौरा, 5 हजार महिलाओं के सम्मान की तैयारीखेल प्रतिभाओं को सरकार का बड़ा तोहफा: 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिली शासकीय सेवा में नियुक्ति, बालोद के खिलाड़ियों ने भी बढ़ाया जिले का मानबालोद आबकारी विभाग में बड़ी कार्रवाई: उप निरीक्षक आशा राम शाक्य निलंबित, सहायक जिला आबकारी अधिकारी निलोफर जैन पर विभागीय कार्रवाई का प्रस्तावजगतरा में बनेगी नई कृषि उपज मंडी, कलेक्टर ने स्थल निरीक्षण कर यातायात, पार्किंग और सुगम आवागमन के दिए अहम निर्देश

उपलब्धि:- बालोद जिला पंचायत उपाध्यक्ष तोमन साहू बने छग रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन

बालोद। शुक्रवार को रायपुर में प्रदेश रेडक्रॉस सोसायटी का चुनाव संपन्न हुआ। जिसमे छग प्रदेश रेडक्रास सोसायटी के चुनाव में प्रदेश रेडक्रास सोसायटी के चेयरमैन हेतु हुए चुनाव में अशोक अग्रवाल के सामने बालोद जिला पंचायत उपाध्यक्ष तोमन साहू ने तगड़ी टक्कर देकर ऐतिहासिक जीत दर्ज किया है।प्रदेश रेडक्रास सोसायटी में कुल 31 सदस्य थे जिसमें तोमन साहू को 18 वोट मिले और अशोक अग्रवाल को मात्र 13 वोट मिले इस प्रकार से तोमन साहू अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अशोक अग्रवाल को 5 वोट से हराकर जीत दर्ज किया है। बता दे कि अशोक अग्रवाल पिछले 6 वर्षों से छग प्रदेश रेडक्रास सोसायटी के चेयरमैन के पद पर निर्वाचित रहे ।छग प्रदेश रेडक्रास सोसायटी के चेयरमैन के सीईओ एम के राउत है। इस दौरान जिला भाजपा के पूर्व अध्यक्ष कृष्णकांत पवार ,अकबर तिगाला,राकेश छोटू यादव,सुरेश निर्मलकर सहित अन्य भाजपाइयों ने तोमन साहू को छग प्रदेश रेडक्रास सोसायटी के चेयरमैन निर्वाचित होने पर बधाई दी है। वहीं तोमन साहू को सोशल मीडिया में बधाईयों का दौर जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!