Skip to main content

प्रदेश रूचि

आधी रात में दुकान ध्वस्त करने का आरोप: कोर्ट के आदेश पर उठे सवाल, तहसीलदार के फैसले के बाद निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांगडौंडीलोहारा में 25 अगस्त को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का प्रस्तावित दौरा, 5 हजार महिलाओं के सम्मान की तैयारीखेल प्रतिभाओं को सरकार का बड़ा तोहफा: 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिली शासकीय सेवा में नियुक्ति, बालोद के खिलाड़ियों ने भी बढ़ाया जिले का मानबालोद आबकारी विभाग में बड़ी कार्रवाई: उप निरीक्षक आशा राम शाक्य निलंबित, सहायक जिला आबकारी अधिकारी निलोफर जैन पर विभागीय कार्रवाई का प्रस्तावजगतरा में बनेगी नई कृषि उपज मंडी, कलेक्टर ने स्थल निरीक्षण कर यातायात, पार्किंग और सुगम आवागमन के दिए अहम निर्देश

हनुमान जयंती की पूर्व संध्या पर महाकाल कांवड़िया टोली बालोद से कमरौद तक निकालेगी एक पदयात्रा.. बेटियो की सुरक्षा और प्रकृति दोहन को रोकने निकाली जाएगी ये यात्रा

बालोद। सावन माह और शिवरात्रि पर कांवड़ियों की यात्रा आप सुने होंगे लेकिन हनुमान जयंती पर कांवड़ियों की यात्रा सुनने में थोड़ी अजीब लगती है।लेकिन यह सत्य है और यह पदयात्रा बालोद शहर की महाकाल कावड़िया टोली द्वारा गंजपारा बालोद में स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण से निकाली जायेगी। जो कि हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में इस यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।

ये पदयात्रा न सिर्फ धार्मिक बल्कि समाज को एक संदेश देने के उद्देश्य से निकाली जा रही है।  इस पदयात्रा को प्रकृति दोहन रोकने और बेटियों की सुरक्षा के लिए किया जा रहा है। महाकाल टोली के सदस्यों ने बताया कि दुर्गा मंदिर से महाबली हनुमान मंदिर कमरौद धाम तक यह पैदल यात्रा निकाली जाएगी। इस यात्रा में कावड़िया टीम के अलावा आम नागरिक भी स्वेच्छा से शामिल हो सकते हैं। तथा उन्होंने ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस पदयात्रा में शामिल होकर इस आयोजन को सफल बनाने तथा समाज को एक संदेश देने की अपील की है। यात्रा शुक्रवार 11 फरवरी की रात 11 बजे से निकलेगी और 12 जनवरी हनुमान जयंती के दिन सुबह 5 बजे कमरौद पहुंचकर विशेष पूजा अर्चना की जाएगी। जिसमे आज हमारे समाज में बेटियो के साथ लगातार हो रहे अनाचार के बाद आज जिस तरह बेटियां असुरक्षित नजर आ रही है उनकी सुरक्षा के लिए हनुमान जी की पूजा अर्चना करेंगे साथ ही  प्रकृति के दोहन को रोकने आम लोगो को सद्बुद्धि देने की कामना करेंगे। कांवड़िया समिति के लोगो ने आम लोगो से इस यात्रा में शामिल होकर जन समुदाय तक संदेश भेजने की अपील भी की है।

इस यात्रा में शामिल होने के लिए नीचे दिए नंबर पर भी संपर्क कर सकते है सुमित शर्मा 70499 22449 आशु शर्मा 8085009082

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!